Ananya Pandey: 'कॉल मी बे' का अनाउंसमेंट वीडियो आया सामने, एक्ट्रेस का दिखा अलग रुप

Ananya Pandey

Ananya Pandey: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक के बाद एक नई फिल्में करके फैंस के दिलों पर राज करती रहती हैं। हाल ही में अनन्या की नई सीरीज का अनाउंसमेंट हो गया है, जिसका वीडियो सामने आ गया है। इस सीरीज में अनन्या के साथ एक्टर वरुण धवन भी नजर आने वाले हैं।

दरअसल, अनन्या पांडे जल्द अगली सीरीज 'कॉल मी बे' लेकर आ रही है, जिसका एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। इस सीरीज में अनन्या के साथ एक्टर वरुण धवन भी नजर आने वाले हैं। प्रोमो वीडियो में अनन्या अपने फैशनेबल अंदाज और चॉइस से वरुण धवन को फैशन और कपड़ों को लेकर लंबा-चौड़ा लेक्चर देती नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो की शुरुआत में वरुण धवन कहते नजर आ रहे हैं कि कोई अगर मनीष मल्होत्रा को चाचू कह दे इसका मतलब ये नहीं कि वो फैशन एक्सपर्ट हो गया है। वरुण का इशारा अनन्या पांडे की तरह होता है।

इसके बाद फैशन को लेकर वरुण धवन फिर से उनपर कॉमेंट करते दिखते हैं। वरुण बेल्ट सिलेक्ट करने को लेकर उलझीं अनन्या को देख कहते हैं- दोनों ब्लू हैं, तुम फैशन लोग न...।

इसके बाद अनन्या अपना रूप दिखाती है और एक्टर को फैशन के बार में लंबा लेक्चर देती है। एक्ट्रेस कहती है- तुमने जो ब्लू बॉक्सर ऐसे पहना है, तुम पैप्स को दिखाना चाहते हो कि ओह मैं फैशन पर ध्यान नहीं देता, लेकिन तुम ये नहीं जानते कि तुम्हारा बॉक्सर केवल ब्लू नहीं है, ये टरक्वॉइश नहीं है और न लैपिस है बल्कि ये डीप ब्लू है।

अनन्या पांडे का ये रूप वरुण चुप रह जाते है और अपनी बातों के लिए उनसे माफी मांगते हैं। दर्शकों ये प्रोमो काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस दोनों सेलेब्स पर काफी प्यार लुटा रहे हैं। बता दें, अनन्या पांडे इस वेब सीरीज में एक अरबपति फैशन आइकन का रोल अदा करने वाली हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ananya pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X