शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर मरतीं थीं अनन्या पांडे, 'कॉफी विद करण' में किया खुलासा!
करण जौहर चैट शो कॉफ़ी विद करण 7 इस वक्त काफी चर्चा में है और जो भी सितारा वहां जाता वो कुछ ना कुछ ऐसा कह जाता है जो कि चर्चा में आ जाता है। इस वक्त अनन्या पांडे का एक बयान काफी चर्चा में है जो कि उन्होने आर्यन खान को लेकर दिया है। इस दौरान अनन्या पांडे अपने लाइगर को-स्टार विजय देवरकोंडा के साथ मौजूद थीं। अनन्या ने स्वीकार किया कि वह बीएफएफ सुहाना खान के भाई आर्यन खान पर मरतीं थीं,
और वो उनके क्रश है। इसके बाद से लगातार उनके बयान चर्चा में है और आर्यन खान को लेकर लोग कई तरह के पोस्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि आर्यन खान का बहन सुहाना खान और अनन्या बेस्ट फ्रेंड्स हैं और अक्सर साथ में नजर आती हैं।

अनन्या ने कहा कि आर्यन पर उनका क्रश था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उसने कहा, "हाँ, वह प्यारा है। मुझे आर्यन पर क्रश था।"

अगर दोनों डेट करते
करण ने तब कहा कि यह बहुत अच्छा होता अगर दोनों डेट करते, जिस पर अनन्या ने जवाब दिया, 'यह एक फिल्म की तरह होगा।' सुहाना खान और शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद अनन्या की दोस्ती 'जीवित' रहेगी..

अनन्या ने कहा
अनन्या ने कहा, "हां। क्योंकि अब दोस्ती भी नहीं रही। मुझे लगता है कि यह परिवार है। यह हमेशा परिवार रहा है। मैं विश्वास करना चाहूंगी कि इससे हमारी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ेगा।"

शानदार करियर की शुरुआत
अनन्या पांडे ने अपने शानदार करियर की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की थी और इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। हालांकि फिल्म काफी बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी और दर्शकों को प्यार उनको नहीं मिला था।

प्रोजेक्ट से जुड़ रहीं हैं
हालांकि बाद में उनकी फिल्मों को काफी प्यार मिला और पसंद किया गया। फिलहाल वो लगातार किसी ना किसी प्रोजेक्ट से जुड़ रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications