..................... प्राइम वीडियो ने अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फर्ज़ी से जारी किया के के मेनन और राशि खन्ना का पहला लुक ।Amazon Prime Video first look of Kay Kay Menon and Shahid Kapoor from upcoming crime thriller Farzi - Hindi Filmibeat

Farzi First Look :शाहिद कपूर- के के मेनन की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फर्ज़ी की धमाकेदार झलक

By Filmibeat Desk
Farzi

Farzi First Look :शाहिद कपूर की फर्जी की चर्चा काफी समय से हो रही है। फर्जी को लेकर फैंस का इंतजार वक्त के साथ खत्म होता जा रहा है। द फैमिली मैन के बाद राज और डीके की जोड़ी सुपर क्राइम कहानी के साथ फर्जी लेकर आ रही है। इसका टीजर जारी होने के बाद लाखों लोग इसे पसंद कर चुके हैं। अब इसका पहला पोस्टर सामने आया है।

जो कि काफी धमाकेदार दिखाई दे रहा है। साजिद खान की यह एक दिलचस्प और मजेदार फिल्म मानी जारी रही है। याद दिला दें कि हाल ही में अमेज़न ने अपनी अपकमिंग ओरिजिनल फर्ज़ी से शाहिद कपूर और विजय सेतुपति का लुक जारी किया था। इसके बाद से ही फैंस की उत्सुकता तेज हो गई थी कि फर्जी से उन्हें और अधिक क्या देखने को मिलेगा।

जिसके साथ ही प्राइम वीडियो के दर्शकों के बीच प्रत्याशा भी तेज हो गई। ऐसे में अपने व्यूवर्स की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए स्ट्रीमिंग सेवा ने आज एक नया मोशन पोस्टर जारी किया है। जिसमें प्रतिभाशाली अभिनेताओं - के के मेनन और राशि खन्ना के किरदार का खुलासा किया गया हैं। जाहिर सी बात है कि मोशन पोस्टर पर उनकी मौजूदगी और फीयर्स लुक निश्चित रूप से दांव को बढ़ाते हैं और अभिनेताओं को जटिल किरदार निभाते देखना रोमांचक होगा, जो कहानी को भी दिलचस्प बनाता है।

यह बड़ी बात है कि फर्ज़ी के साथ शाहिद कपूर और विजय सेतुपति अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं और यह 10 फरवरी, 2023 को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इसके पहले लुक को देखने के बाद फैंस अब फर्झी के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। राज एंड डीके द्वारा निर्मित यह अपकमिंग अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ एक तेज़-तर्रार और रोमांचक क्राइम थ्रिलर है जिसमें के के मेनन, राशि खन्ना, अमोल पालेकर, रेजिना कैसेंड्रा और भुवन अरोड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X