रितेश देशमुख के सबसे बड़े कॉमेडी शो 'केस तो बनता है' का एक सबसे अतरंगी ट्रेलर लॉन्च
अमेज़न मिनीटीवी के शो 'केस तो बनता है' के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर का अनावरण किया। बनिजय एशिया द्वारा निर्मित, यह अपनी तरह का अनोखा वीकली कॉमेडी शो है जिसमें रितेश देशमुख, वरुण शर्मा और कुशा कपिला हैं। यह शो भारत का पहला कोर्टकॉमेडी शो है, जहां रितेश और वरुण सरकारी वकील और डिफेंस लॉयर के किरदार में नजर आएंगे। जबकि कुशा जज की भूमिका में हैं।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि रितेश, वरुण और कुशा देश की सबसे चहेती शख्सियतों के मामलों से कैसे निपटते हैं, जिनमें वरुण धवन, करीना कपूर खान, करण जौहर, सारा अली खान, अनिल कपूर, रोहित शेट्टी और बादशाह शामिल हैं। ट्रेलर इस बात की एक झलक देता है कि कैसे केस तो बनता है दर्शकों के लिए लाफ्टर राइड होने का वादा करता है और कॉमेडी के स्पेस में एक नया बेंचमार्क स्थापित करने की तैयारी में है।

इस पर बात करते हुए रितेश देशमुख ने कहा, "मैंने पहले भी कई प्रोजेक्ट किए हैं जो कॉमेडी जॉनर के अंदर आते हैं, लेकिन केस तो बनता है हमेशा मेरे करियर की सबसे खास परियोजनाओं में से एक रहेगा।" "इस शो का विचार और अवधारणा जो हमारे देश की सबसे बड़ी हस्तियों को एक ऐसे स्थान पर रखती है जो उन्हें और हमें पूरे समय हंसाती है। यह एक धमाकेदार केस है जिसमें ढेर सारा मसाला है।"
वरुण शर्मा ने कहा, "अतरंगी कॉमेडी के लिए मेरा प्यार दर्शकों और इंडस्ट्री के बीच अच्छी तरह से जाना जाता है। रितेश और कुशा के साथ मिलने और फिर फिल्म बिरादरी के सबसे लोकप्रिय और प्रशंसित नामों के साथ मस्ती करने से ज्यादा मुझे और कुछ उत्साहित नहीं कर सकता था।"कुशा कपिला कहती हैं, "जब मुझे केस तो बनता है के लिए अपरोच किया गया, तो मुझे लगा कि क्या आप श्योर हैं, "आप चाहते हैं कि मैं जज बनूं?" मैंने कभी नहीं सोचा था कि वे इस तरह की भूमिका के साथ एक कंटेंट क्रिएटर पर भरोसा करेंगे, लेकिन एक बार जब मैं अपनी जज की कुर्सी पर बैठ गई और मशहूर हस्तियों के नामों पर लगाए गए मजेदार आरोपों को सुनने को मिला, तो मैं उसी वक्त सेट पर उस संक्रामक ऊर्जा का हिस्सा बन गई, मुझे पता था कि मैं वास्तव में हटके किसी चीज़ का हिस्सा हूं। जितना मैंने एक कड़ी टास्कमास्टर बनने की कोशिश की, वहीं एक जोक पर मैं सबसे जोर से हंसी, इसलिए यह जज अच्छे ह्यूमर की भी सराहना करती है, फिर वो कुछ भी हो।"


Click it and Unblock the Notifications