Alice In Borderland 3 Episode 1-6 In Hindi: इस सीरीज के सीजन 3 के सभी एपिसोड हिंदी में कैसे देखें? यहां जानिए

Alice In Borderland 3 Episode 1-6 In Hindi: नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक Alice In Borderland का तीसरा सीजन आ चुका है। इस सीरीज के तीसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब उनका इंतजार खत्म हुआ।
Alice In Borderland 1-6 एपिसोड रिलीज
Alice In Borderland के छह एपिसोड नेटफ्लिक्स में स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है। इस वेब सीरीज के पहले दो एपिसोड भी लोगों को काफी एंटरटेन कर चुके हैं और अब तीसरे सीजन की बारी है। इस नए सीजन में अरीसू, उसागी और दूसरे प्लेयर सरवाइवल गेम में खुद की जान बचाते नजर आएंगे। इस बार कुछ नए किरदारों की भी एंट्री हुई है, जिसके साथ इस सीरीज में आपको देखने के मिलेंगे नए खुलासे और जबरदस्त ड्रामा। दावा किया जा रहा है ये सीजन लोगों को सीट पर बांधे रखेगा।
Alice In Borderland नेटफ्लिक्स के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है और इसकी रीच ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे इसलिए नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज के हिंदी डब्ड वर्जन में भी रिलीज किया है। जिसका मतलब है कि आप इस रोमांचक वेब सीरीज का लुत्फ हिंदी में भी उठा सकते हैं।
Alice In Borderland 3 EPISODE 1-6 Hindi में कहां देखें?
Alice In Borderland सीजन 3 के 1-6 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं। जिसे आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। भारतीय फैंस ये सीरीज इंग्लिश, हिंदी और तमिल में देख सकते हैं।
Alice In Borderland 3 की कहानी
Alice In Borderland 3 में, आरिसू और उसागी को जब लगने लगता है कि वो सबकुछ ठीक कर लेंगे तभी उनकी जिंदगी में एंट्री होती एक न्यूकमर की, जिसका नाम होता है Ryuji। वो कुछ ऐसे कांड करता है कि उसागी अचानक गायब हो जाती है। समय निकलता जाता है और अब उसागी को बचाने के लिए वो एक ऐसे मिशन के लिए उतरता है, जिसमें उसकी जान जाने का भी खतरा बना होता है।
ये नई स्टोरीलाइन आरिसू को जद्दोजहद को दिखाएगी। इस खतरनाक सरवाइवल गेम में क्या वो उसागी को बचा पाएगा? क्या वो अपना मिशन पूरा कर पाएगा? क्या वो खुद की जान बचा पाएगा? इसी पर पूरी सीरीज है और यही वजह है कि सरवाइवल, सस्पेंस, थ्रिलर ड्रामा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
Alice In Borderland Season 3 Hindi में कैसे देखें
अगर आप भी Alice In Borderland Season 3 देखने का प्लान बना रहे हैं तो आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके इस वेब सीरीज को हिंदी में देख सकते हैं।
Step 1- सबसे पहले आप अपने फोन, टैबलेट, स्मार्ट टीवी या फिर लैपटॉप में स्ट्रीमिंग ऐप Netflix को खोलें।
Step 2- अब इस ऐप के सर्चबार में जाकर Alice In Borderland टाइप करें। जैसे ही इस सीरीज का नाम रिफलेक्ट हो, तुरंत इस पर क्लिक करें।
Step 3- इस सीरीज के लिए तीन सीजन का ऑप्शन आएगा, उसमें से Season 3 को ऑप्ट करें।
Step 4- अब इस सीरीज को प्ले कीजिए और अपनी पसंदीदा वेब सीरीज का लुत्फ उठाइए।
Step 5- अगर आप इस सीरीज की भाषा हिंदी में बदलना चाहते हैं तो आप ऑडियो और सबटाइटल्स में जाकर भाषा बदल सकते हैं और चेंज को अप्लाई कर दीजिए।
बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप Alice In Borderland के सीजन 3 का लुत्फ हिंदी में उठा सकते हैं। हिंदी के अलावा ये सीरीज तमिल भाषा में भी देखी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











