..................... Alia Bhatt opens up about joining the Kapoor family on Hotstar Special Koffee With Karan Season 7!हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 में आलिया भट्ट ने कपूर परिवार में शामिल होने को लेकर की खुलकर बात! - Hindi Filmibeat

कॉफी विद करण सीजन 7: शादी के बाद कैसा लगा आलिया भट्ट को कपूर परिवार, जमकर तारीफ, किया खुलासा !

By Filmibeat Desk

कॉफी विद करण के नया सीजन एक्सक्लूसिवली डिज़्नी+ हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा। करण के शो के इस नए सीजन की शुरूआत रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के मजेदार एपिसोड से हो रही है जो काउच पर दिलखोल कर बातें करते नजर आए। आलिया ने यह बताया है कि कैसे शादी के बाद कपूर परिवार में उनका स्वागत हुआ। अपने भट्ट परिवार से अलग किस तरह कपूर खानदान के रहन-सहन का तरीका रहा है।

ऐसे में एक न्यूक्लियर फैमिली से बॉलीवुड के कपूर खानदान में शिफ्ट करने और उनकी चीजों को अपनाने के अपने सफर के बारे में बात करते हुए आलिया भट्ट ने कहा, "मुझे मेरे, मेरी मां, मेरी बहन और मेरे पिता के बीच पाला गया है। बस इतना ही था। हमारी बातचीत बहुत सीमित थी। हम बहुत करीबी परिवार थे, लेकिन हम एक बड़ा परिवार नहीं थे। हम बड़े पैमाने में सेलिब्रेशन्स या गेट-टूगेदर्स नहीं करते थे।

Koffee With Karan 7

सबने अपना-अपना काम किया। कपूर फैमिली में एंटर करने के बाद, जहां सब लोग सब कुछ एक साथ करते हैं। आप साथ खाते हैं, साथ में आरती करते हैं, सब कुछ एक साथ होता है। यह प्यारा है। मैं कपूर परिवार की वजह से कल्चर और परिवार के इतने पलों से गुजरी हूं कि इसने मुझे मेरे जीवन में एक नई परत दी है।

"हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रसारण विशेष रूप से डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगा, जिसमें कॉफी बिंगो, मैश्ड अप सहित नए टैटलटेल गेम्स के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर - फैन्स को उनके पसंदीदा सितारों के करीब लाएगा। बता दें कि शो का प्रोमो पहले ही सामने आ चुका है। इस बार कॅाफी विद करण सीजन 7 में ढेर सारी मस्ती के साथ कई दिलचस्प खुलासा भी होता हुआ दिखाई देगा। जो कि फैंस के लिए इस सीजन को पहले के सीजन के मुकाबले दिलचस्प और मस्ट वॅाच बनाने के लिए काफी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X