Poachers: हाथी दांत के सबसे बड़े गिरोह पर आ रही धमाकेदार सीरीज, आलिया बोली- Murder Is Murder

Alia Bhatt, Poacher,

Alia Bhatt Poacher video: क्राइम ड्रामा सीरीज 'पोचर्स' की प्रोड्यूसर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अवैध शिकार के बारे में एक जागरूकता वीडियो शेयर किया है, जिसमें आलिया ने कहा, हत्‍या तो हत्‍या है।

रिची मेहता द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित, 'पोचर्स' में निमिषा सजयन, रोशन मैथ्यू और दिब्येंदु भट्टाचार्य हैं, यह सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित है और भारत में हाथी दांत के सबसे बड़े शिकार गिरोह का खुलासा करती है।

इंस्टाग्राम पर प्राइम वीडियो द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, आलिया गंभीर दिखाई दे रही है, उन्‍हें जंगल में एक भरी हुई राइफल और गोलियों के खोल दिखाई देती है।

वीडियो में आलिया को कहते हुए सुना जा सकता है, "अशोक का मर्डर सुबह 9 बजे रिपोर्ट हुआ। यह इस महीने का तीसरा हादसा है। शव क्षत-विक्षत हालत में हैं। अशोक बस 10 साल का था, उसने अपने हत्‍यारों को देखा तक नहीं। वे सोच सकते हैं कि वे इससे बच जायेंगे, लेकिन ऐसा नहीं करेंगे। सिर्फ इसलिए कि अशोक हममें से नहीं था, यह अपराध छोटा नहीं हो जाता क्योंकि हत्या तो हत्या होती है।"

कहानी भारतीय वन सेवा अधिकारियों, एनजीओ कार्यकर्ताओं, पुलिस और अच्छे लोगों पर आधारित है, जिन्होंने इस जांच को ट्रैक करने की कोशिश में अपनी जान जोखिम में डाल दी। आलिया अपनी प्रोडक्शन कंपनी इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के साथ सीरीज की कार्यकारी निर्माता हैं।

More from Filmibeat

Read more about: alia bhatt poacher bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X