..................... Alia Bhatt and Ranveer singh talk about honeymoon Koffee With Karan Season 7 promo।हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने की हनीमून पर बात - Hindi Filmibeat

कॉफी विद करण सीजन 7: आलिया भट्ट- रणवीर सिंह ने बताया हनीमून सीक्रेट, प्राइवेट बात लीक !

By Filmibeat Desk

निर्माता करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 का आगाज हो चुका है। जहां पर प्रोमो में ही इस बात की झलक साफ दिखाई दी है कि कैसे शो में सभी स्टार्स एक साथ अपने निजी और प्रोफेशनल जिंदगी पर जुड़े सवालों के बेबाक जवाब के साथ करण की कॉफी पर मस्ती करते हुए नजर आयेंगे। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने भी शो में आकर जमकर मस्ती की।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने हनीमून को लेकर शो पर खुलासा किया। कॉफी विद करण 7 के पहले मेहमान रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने अपनी शादी पर बात की। आलिया और रणवीर का यह पहला प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Koffee With Karan Season 7,

आलिया ने पहले एपिसोड अपनी शादी से जुड़ा एक मिथ को तोडा है। अपनी सुहागरात से जुड़ा हुआ यह खुलासा उन्होंने पहली दफा किया है। रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने आलिया से उनकी शादी से जुड़ी एक मिथ के बारे में पूछा। जवाब में आलिया ने कहा कि सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं होती है। आप बिल्कुल थक चुके होते हैं।

यह सुनकर वहां बैठे रणवीर सिंह और करण जौहर हंसने लगते हैं। इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए सेक्स पोजिशन पर भी मजाकिया लहजे में बात की। रणवीर सिंह गाना गाते हुए कैसे सेक्स को एंजॉय करते हैं। आपको बता दें कि करण के शो में इस बार मेहमान आलिया भट्ट, सामंथा रुथ प्रभु, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, रश्मिका मंदाना जैसे कई बड़े नाम इस शो का हिस्सा बनेंगे। 7 जुलाई से यह शो डिज्नी हॅाट स्टार पर दिखाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X