अक्षय कुमार के फैंस के लिए सरप्राइज, ओटीटी पर रिलीज हुई ये फिल्म, जानें कहां देख सकते हैं आप

Selfiee on OTT: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' इसी साल फरवरी में रिलीज हुई है। फिल्म को भले दर्शकों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी लेकिन समीक्षकों ने फिल्म की सराहना की थी। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी पहली बार साथ में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए हैं।
ऐसे में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के फैंस के लिए खुशखबरी है कि फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। सेल्फी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 21 अप्रैल को रिलीज हुई है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर भी इस बात की पुष्टि की गई है। इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है।
इस मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी एक दूसरे के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। किसी भी कारणवश जो लोग सिनेमाघरों में जाकर सेल्फी नहीं देख पाए वो अब इस वीकेंड पर फिल्म का घर बैठे लुत्फ उठा सकते हैं और अपने वीकेंड को परफेक्ट बना सकते हैं।
फिल्म की बात करें तो इमरान हाशमी सेल्फी में इंस्पेक्टर ओम की भूमिका में नजर आए हैं। वहीं, अक्षय कुमार फिल्म स्टार विजय की भूमिका में दिखे हैं। आरटीओ ऑफिसर ओम विजय को लाइसेंस की तस्वीर के लिए ऑफिस बुलाता है लेकिन, इसके बाद दोनों के बीच दुश्मनी हो जाती है। इस फिल्म में डायना पेंटी और नुसरत भरुचा भी अहम भूमिका में हैं।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी। इसने महज 17.03 करोड़ का बिजनेस किया था। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की इस फिल्म के फ्लॉप होने से ट्रेड पंडित भी हैरान रह गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











