छुट्टियां मनाने आई फैमिली पर शैतानी आत्माओं ने किया कब्जा, फ़िल्म की कहानी ऐसी कि कांप जाएगी रूह

Ajay Devgan R Madhavan Horror Film Shaitaan: पिछले लंबे वक्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारी हॉरर फिल्मों ने दस्तक दी है। लेकिन इसी साल थिएटर में एक बेहतरीन हॉरर फिल्म रिलीज हुई थी जिसे हर किसी की रूह को कांपने पर मजबूर कर दिया। दरअसल हम बात कर रहे हैं आर माधवन और अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' की। इस फिल्म में उनके साथ में साउथ की पॉपुलर अभिनेत्री ज्योतिका भी नजर आई थी।
इस फिल्म को 8 मार्च 2024 को रिलीज किया गया था। जिसमें जानकी बोडीवाला और साउथएक्ट्रेस ज्योतिका ने मां बेटी का किरदार निभाया था। हालांकि जो भूत पाटो से डरते हैं उन्हें यह फिल्म नहीं देखनी चाहिए। इस फिल्म की कहानी तकरीबन पांच किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है। जो कि काफी ज्यादा मनोरंजन भी है।
दरअसल अजय देवगन और ज्योतिका अपने दो बच्चों के साथ में रहते हैं। फिर वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए फार्म हाउस जाते हैं। यहां पर उनकी मुलाकात वनराज यानी कि आर माधवन से होती है। इसके बाद कबीर का किरदार निभा रहे अजय देवगन की पूरी लाइफ बदल जाती है।
दरअसल वनराज का किरदार निभाने वाले आर माधवन अपना फोन चार्ज करने के बहाने से कबीर के फार्म हाउस में घुस जाते हैं और उसकी बेटी पर अपना वश कर लेते हैं। यहीं से शैतानी खेल शुरू हो जाता है और वह कबीर की बेटी को अपने इशारों पर नाचना शुरू कर देते हैं। इस फिल्म में कई सारे ऐसे सीन भी दिखाए गए हैं जो कि बहुत ज्यादा डरावने हैं।
इस फिल्म में आर माधवन को खलनायक का किरदार निभाने का मौका मिला। उनका यह किरदार काफी पसंद किया गया। इस फिल्म को 80 करोड़ के बजट में बनाया गया था और देशभर में 150 करोड़ तो वही दुनिया भर में 212 करोड़ इस फिल्म ने कमाई की। यह 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म साबित हुई। अब आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











