..................... AI Mahabharta Memes for scene with modern bedroom during bhism pitamaha birth netizens unable to control laugh - Hindi Filmibeat

AI महाभारत के बेडरूम में दिखा दिया ऐसा नजारा, गोद में थे भीष्म पितामह... सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

AI Mahabharta

AI Mahabharta Memes: जियो हॉटस्टार पर हाल ही में रिलीज हुई एआई आधारित महाभारत को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसके पहले एपिसोड में हस्तिनापुर के राजा शांतनु और रानी गंगा के पुत्र देवव्रत भीष्म पितामह के जन्म का दृश्य दिखाया गया है।

एक सीन में देवी गंगा को एक छोटे बच्चे के साथ महल के एक कमरे में दिखाया गया है। दर्शकों का ध्यान इस सीन में दिखाए गए कमरे की मॉडर्न सजावट पर गया। जहां पर्दे और बिस्तर पुराने समय की झलक देते हैं, वहीं बिस्तर के पास रखी मॉडर्न टेबल देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स बना डाले। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "बस वायरलेस चार्जर की कमी रह गई है।"

एक अन्य दर्शक ने बताया कि कमरे की दीवार पर सूट पहने एक व्यक्ति की तस्वीर दिखाई दे रही है। किसी और ने लिखा, "यह भले ही अजीब लगे, लेकिन इतनी हिम्मत से इसे पेश करने के लिए मेकर्स की तारीफ करनी होगी।"

वहीं एक यूजर ने हास्यपूर्ण ढंग से कहा, "मेरी मां इसे देख रही थीं और बोलीं - 'देखो, सब कुछ कितना सुंदर लग रहा है।' जब मैंने बताया कि यह एआई से बनाया गया है, तो वह हैरान रह गईं।"

'महाभारत - एक धर्मयुद्ध' को एपिसोडिक फॉर्मेट में पेश किया गया है, जिसका नया एपिसोड हर शुक्रवार JioHotstar पर प्रसारित होता है। यह सीरीज़ कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क द्वारा निर्मित है।

पिछले महीने ट्रेलर लॉन्च के दौरान, कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क के संस्थापक और ग्रुप सीईओ विजय सुब्रमण्यम ने कहा था, "हम में से कई लोगों के लिए महाभारत सिर्फ एक कथा नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों और कल्पनाओं की नींव है। एआई महाभारत के ज़रिए हम उन्हीं अमर कहानियों को आधुनिक तकनीक की मदद से नए अंदाज़ में अनुभव कर सकते हैं।"

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X