..................... After Shahrukh Khan Pathan success ott companies wants right of jawan. awan के OTT राइट्स के लिए कंपनियों में छिड़ा युद्ध, जानें कौन मार सकता है बाजी?। - Hindi Filmibeat

Jawan के OTT राइट्स के लिए कंपनियों में छिड़ा युद्ध, जानें कौन मार सकता है बाजी

jawan

Jawan OTT Rights: शाहरुख खान ने लंबे अंतराल के बाद 'पठान' के जरिए सिनेमाघरों में शानदार वापसी की है। फिल्म ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई की तो वहीं देश में फिल्म का 500 करोड़ से अधिक का कलेक्शन रहा। 'पठान' के बाद शाहरुख खान का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं, अब सिने प्रेमियों को 'पठान' के बाद उनकी अगली फिल्म 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। फिल्म जून में रिलीज होने के लिए तैयार है। 'जवान' में एक बार फिर शाहरुख खान दमदार एक्शन करते नजर आएंगे। सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले तमाम कंपनियों ने फिल्म के ओटीटी अधिकार को लेकर कमर कसनी शुरू कर दी है। सभी ओटीटी कंपनियों फिल्म के राइट्स को लेने की होड़ मची हुई है।

कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई दिग्गज ओटीटी कंपनियां इस फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीदने के लिए मेकर्स से बातचीत करने में जुटी हुई हैं। सभी कंपनियों में राइट्स के लिए युद्ध छिड़ गई है। दरअसल, 'पठान' की ताबड़तोड़ कमाई के बाद ओटीटी कंपनियों को उम्मीद है कि शाहरुख खान की यह फिल्म भी कमाल कर सकती है।

शाहरुख खान की इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। 'जवान' के जरिए साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो करती नजर आएंगी।

Read more about: jawan shahrukh khan pathaan ott
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X