'Genie, Make a Wish' में छाई बे सूजी और किम वू-बिन की जादुई जोड़ी, इन हिट K-Drama में भी दिखा दोनों का कमाल!

After Genie Make a Wish

Kim Woo-bin Bae Suzy K-dramas: फैंटेसी और रोमांस से भरपूर नई कोरियन सीरीज 'Genie, Make a Wish' इस समय Netflix पर दर्शकों की फेवरेट बन चुकी है। इसमें बे सूजी (Bae Suzy) का कैरेक्टर तब एक बड़ा मोड़ लेता है जब उसकी मुलाकात किम वू-बिन (Kim Woo-bin) से होती है, जो एक जिन्न है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और शानदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है।

अगर आपको भी सूजी और वू-बिन की जोड़ी पसंद आई है, तो आप उनके पुराने हिट ड्रामे Netflix, Viki, और Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। इन शोज़ में दोनों का अलग-अलग अंदाज़ और बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिलती है- कभी रोमांटिक तो कभी एक्शन और थ्रिलर से भरपूर।

Uncontrollably Fond- Netflix

2016 का यह ड्रामा एक दिल छू लेने वाली लव स्टोरी है। इसमें किम वू-बिन ने एक फेमस एक्टर शिन जून-यंग का रोल निभाया है, जबकि सूज़ी एक डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर नो यूल बनी हैं। बचपन के प्रेमी किसी दुखद हादसे के बाद जुदा हो जाते हैं, लेकिन सालों बाद दोबारा आमने-सामने आते हैं।

The Heirs- Netflix

2013 में आई यह सीरीज वू-बिन के करियर की सबसे बड़ी हिट्स में से एक है। उन्होंने इसमें चोई यंग-डो, एक अमीर लेकिन इमोशनल रूप से परेशान लड़के का किरदार निभाया। यह शो पूरे एशिया में सुपरहिट रहा और वू-बिन की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

Black Knight- Netflix

यह एक्शन और साइ-फाई से भरी थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी एक ऐसी दुनिया में सेट है जहां पॉल्यूशन ने जीवन को मुश्किल बना दिया है। किम वू-बिन इसमें एक बहादुर डिलीवरीमैन बने हैं, जो लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के मिशन पर है। शो में सर्वाइवल, एक्शन और भावनाओं का बेहतरीन मिश्रण है।

Dream High- Netflix

सूजी को पहचान दिलाने वाला यह शो युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर रहा। उन्होंने इसमें गो हे-मी, एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जो के-पॉप स्टार बनने का सपना देखती है। शो में IU और किम सू-ह्यून जैसे सितारों ने भी काम किया। शानदार म्यूजिक और इंस्पायरिंग कहानी के कारण यह शो आज भी लोगों का फेवरेट है।

Vagabond- Netflix

इस एक्शन-थ्रिलर में सूजी गो हे-री, एक अंडरकवर एजेंट के रोल में दिखीं। शो की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक विमान हादसे के पीछे छिपे रहस्यों का पता लगाता है। सूजी ने यहां अपने रोमांटिक रोल से हटकर एक दमदार किरदार निभाया है।

Start-Up- Netflix

कोरिया की 'सिलिकॉन वैली' पर आधारित यह ड्रामा युवाओं के सपनों और स्ट्रगल की कहानी है। सूजी इसमें सियो डाल-मी, एक बिजनेसवुमेन का कैरेक्टर निभाती हैं, जो अपने करियर और पर्सनल रिश्तों के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करती है। शो की इंस्पीरेशनल कहानी ने इसे ग्लोबली हिट बना दिया।

Anna- Prime Video

इस साइकॉलॉजिकल ड्रामा में सूजी ली यूमी के रूप में नजर आती हैं, जो एक छोटे झूठ के कारण अपनी नई पहचान के साथ जिंदगी जीने लगती है। यह शो उसके झूठ, पहचान और मेंटल स्ट्रगल को बहुत खूबसूरती से दर्शाता है।

Doona!- Netflix

2023 में रिलीज हुई यह सीरीज सूजी के फैंस के लिए एक तोहफा थी। उन्होंने इसमें एक रिटायर्ड के-पॉप स्टार डूना का किरदार निभाया है, जो एक कॉलेज स्टूडेंट के साथ रहकर अपनी ज़िंदगी का नया सफर शुरू करती है। शो में प्यार, अकेलापन और आत्म-खोज जैसे विषयों को बेहद खूबसूरती से पेश किया गया है।

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X