आदिल खान ने अपमकिंग सीरीज शूरवीर के लिए की 3 महीने की कठिन तैयारी, जानिए डिटेल

By Filmibeat Desk

हॉटस्टार स्पेशल्स 'शूरवीर' भारत में एक विशिष्ट टास्क फोर्स के निर्माण और राष्ट्रीय खतरों के खिलाफ देश की पहली प्रतिक्रिया टीम बनने के लिए विशेष प्रशिक्षण से गुजरते हैं। जगरनॉट प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस शो को समर खान ने क्रिएट किया है और कनिष्क वर्मा द्वारा निर्देशित है और यह एक्सक्लूसिवली डिज्नी + हॉटस्टार पर 15 जुलाई से उपलब्ध होगा। अभिनेता आदिल खान ने इस एक्शन पैक्ड सीरीज़ में एक स्पेशल फ़ोर्स ऑपरेटिव की भूमिका निभाई हैं और हाल में अपने रोल के बारे में साझा करते हुए उन्होंने शूरवीर के लिए की गई अपनी तैयारियों का भी जिक्र किया।

Shoorveer

आदिल खान ने कहा, "हां, मैंने वास्तव में बहुत मेहनत की है। जिस पल मैंने स्पेशल ऑप्स 1.5 की शूटिंग पूरी की, जो डिज़्नी+ हॉटस्टार पर एक और शो है, मैंने शूरवीर की तैयारी शुरू कर दी। मुझे सलीम कमाली के किरदार की तैयारी में महीनों लग गए और यह फैक्ट कि मैं एक रक्षाकर्मी की भूमिका निभा रहा था, और भी कठिन था। मुझे उन लोगों से समझ लेनी थी जो डिफेंस में थे और वे शारीरिक रूप से काफी फिट थे। मेरा किरदार ऐसा है जो कोई कसर नहीं छोड़ता है और वह एक रक्षाकर्मी के रूप में अपनी क्षमता का बेस्ट प्रदर्शन करता है। मैंने स्ट्रिक्ट डाईल ली जिसमें कम कार्ब्स और प्रोटीन और फाइबर शामिल थे। इसके पीछे का आइडिया बॉडीबिल्डर की तरह दिखने का नहीं था बल्कि एक फिट व्यक्ति की तरह दिखने का था।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरी ट्रेनिंग में उस आइडिया से जुड़े वर्कआउट भी शामिल थे। मैं न सिर्फ वेट लिफ्टिंग कर रहा था बल्कि आउटडोल ट्रेनिंग भी ले रहा था। मैं अपने ट्रेनर को सुबह-सुबह बीच के किनारे पर ले जाता था और मिक्स्ड मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करता था। मैंने कंपाउंड वर्कआउट के साथ-साथ एजिलिटी और एंड्यूरेंस से संबंधित वर्कआउट भी किए। इसके अलावा, जब तक हमने शूटिंग शुरू की, तब तक मैंने जो हासिल किया उससे मैं खुश था। मैं इसे लेकर उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि यह किरदार में तब्दील होकर इसे और अधिक विश्वसनीय बना देगा।"

शूरवीर में लोकप्रिय अभिनेता मकरंद देशपांडे और मनीष चौधरी के साथ रेजिना कैसेंड्रा, अरमान रल्हन, आदिल खान, अभिषेक साहा, अंजलि बरोट, कुलदीप सरीन, आरिफ जकारिया, फैसल रशीद, साहिल मेहता और शिव्या पठानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X