Farzi: अभिनेता शाहिद कपूर की 'फर्जी' ने बनाया रिकॉर्ड, दी 'मिर्जापुर' को मात

Farzi: शाहिद कपूर स्टारर राज और डीके की वेब सीरीज फर्जी ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। रिलीज होने के बाद से ही यह वेब सीरीज फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में, एक सर्वे करने के बाद फर्जी वेब सीरीज को अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय सीरीज घोषित किया गया है।
दरअसल बात ऐसी है कि,'द फैमिली मैन' की शानदार सफलता के बाद राज और डीके ने अपनी सीरीज 'फर्जी' के साथ एक और उपलब्धि हासिल की है।
बहुचर्चित वेब सीरीज 'फर्जी' में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति भी नजर आए थे। फैंस के बीच दोनों शानदार कलाकारों ने अपना जादू चलाया था और सबको दिल जीत लिया था।
'फर्जी' के जरिए शाहिद कपूर ने ओटीटी डेब्यू किया है। यह सीरीज राज और डीके की बेहतरीन सीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। फैंस को पहली सीरीज पसंद आई है और उनको इसके सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की वेब सीरीज 'फर्जी' को 37.1 मिलियन दर्शकों ने देखा है। इतने व्यूज मिलना इस बात का संकेत देता है कि फर्जी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी।
आपको बता दें कि 'फर्जी' ने व्यूज के मामले में 'रुद्र', 'मिर्जापुर सीजन 2', 'पंचायत 2' और 'द नाइट मैनेजर' जैसी अन्य लोकप्रिय सीरीज को पीछे छोड़ दिया है। इस रिकॉर्ड के बारे में खुद अभिनेता ने जानकारी साझा की है।
शाहिद कपूर ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'फर्जी फीवर...आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।'
शाहिद की इस पोस्ट पर फैंस भी अपना जमकर प्यार लूटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फर्जी देखकर सच में काफी मजा आ गया है। शाहिद भाई को मुबारक।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक और हिट के लिए शुभकामनाएं।' एक और यूजर ने लिखा, 'वाह शाहिद, यब खबर सुनकर मजा आ गया।'


Click it and Unblock the Notifications












