क्रिमिनल जस्टिस फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनने पर एक्टर पूरब कोहली ने बोली इतनी बड़ी बात
डिज्नी + हॉटस्टार का ये शो बीबीसी स्टूडियो के सहयोग से अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। वहीं रोहन सिप्पी निर्देशित, हॉटस्टार स्पेशल्स 'क्रिमिनल जस्टिस: अधुरा सच' 26 अगस्त 2022 से स्ट्रीम होगा। इस शो में पंकज त्रिपाठी लॉयर माधव मिश्रा की भूमिका में दौबारा नजर आएंगे, जो अपनी विट और ह्यूमर के लिए जाना जाता हैं।
इनके अवाला इस शो में श्वेता बसु प्रसाद, स्वास्तिका मुखर्जी, पूरब कोहली, आदित्य गुप्ता, देशना दुगड़ और गौरव गेरा भी हैं।हाल में रिलीज होने वाली इस सीरीज पर बात करते हुए एक्टर पूरब कोहली ने खुलासा किया कि कैसे वह हमेशा क्रिमिनल जस्टिस फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनना चाहते थे। उन्होंने कहा, "यह वास्तव में दूसरी बार है जब मुझसे क्रिमिनल जस्टिस के लिए संपर्क किया गया।

वे मुझे दूसरे सीजन में भी चाहते थे, लेकिन मैं इसका हिस्सा नहीं बन सका क्योंकि मैं एक दूसरे प्रोजेक्ट के लिए शूट कर रहा था और डेट क्लैश हो रही थी। लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि मुझे क्रिमिनल जस्टिस: अधुरा सच में दूसरा मौका मिला। सीजन 3 का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। "पूरब कोहली ने यह भी कहा कि कैसे सीजन के निर्देशक रोहन सिप्पी के साथ काम करना हमेशा से उनकी लिस्ट में रहा है। उनके शब्दों में, "रोहन और मैं बहुत लंबे समय से काम करना चाहते थे। मेरा इस किरदार को करने के पीछे एक प्रमुख वजह वह भी थे।
बता दें कि माधव मिश्रा, रजत पदक विजेता, एलएलबी अपने सबसे कठिन मामले के साथ वापस आ गया है क्योंकि सीधा या सिंपल इनके सिलेबस में है ही नहीं। प्रशंसकों का पसंदीदा और क्रिटिकली अक्लेम्ड शो एक ट्विस्टेड केस जहां एक लोकप्रिय चाइल्ड स्टार ज़ारा आहूजा की मौत, और उसकी हत्या का मुख्य संदिग्ध - उसका अपना भाई, मुकुल आहूजा के साथ लौटा है।


Click it and Unblock the Notifications











