आश्रम से लेकर असुर तक... बिना सब्सक्रिप्शन देखें ये टॉप सीरीज, जानिए पूरी डिटेल्स

इन दिनों दर्शकों के बीच में वेब सीरीज का ट्रेंड बहुत ही ज्यादा चल चुका है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि अब लोग बिना सिनेमा घरों में जाए अपने घर पर बैठे हुए आराम से फिल्म देख सकते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देख सकते हैं।
आश्रम
बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम को टॉप सीरीज में शुमार किया जाता है। इसी के अलावा आपको बता दें कि इसके अभी तक तीन भाग बनाए जा चुके हैं।दर्शकों द्वारा इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया और मुफ्त में आपइस वेब सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।
असुर
बरुन सोबती और अरशद वारसी की मशहूर वेब सीरीज असुर को देखने के लिए भी आपको किसी सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता नहीं है। इस वेब सीरीज को आप बहुत ही आसानी से और फ्री में जियो सिनेमा पर देख सकते हैं और इसके दो सीजन आ चुके हैं।
इंस्पैक्टर अविनाश
पापुलर वेब सीरीज इंस्पैक्टर अविनाश एक क्राईम वेब सीरीज है। जिसमें रणदीप हुड्डा ने लीड किरदार निभाया है और आप इसे बिना सब्सक्रिप्शन के जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
क्रेकडाउन
क्रेकडाउन वेब सीरीज को भी दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला और आप इसको फ्री में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देख पाएंगे।
बौखाल
बौखाल वेब सीरीज को एक आईपीएस ऑफिसर की रियल स्टोरी पर आधारित बनाया गया है और आप इसे फ्री में एमएक्स प्लेयर पर जाकर देख सकते हैं।
कालकूट
विजय वर्मा की वेब सीरीज कालकूट को एक एसिड अटैक पर आधारित बनाया गया है और यह एक दिल दहला देने वाली कहानी है। इस वेब सीरीज को फ्री में जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।
एस्पिरेंट्स
एस्पिरेंट्स वेब सीरीज भी काफी पॉपुलर हुई थी और इसके दो सीजन भी आ चुके हैं। इसको आप फ्री में अमेजॉन मिनी टीवी पर देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications


















