कोर्ट रूम में छा गए 'आश्रम' के 'भोपा स्वामी', वकील बन रवीना टंडन को दे रहे टक्कर, OTT पर आते ही छाई फिल्म

इन दिनों दर्शकों के बीच में वेब सीरीज का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में रिलीज हो जाती है और इन्हें दर्शक बहुत ही आसानी से घर बैठे देख सकते हैं। इस वक्त एक फ़िल्म काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है और हम बात कर रहे हैं आश्रम के भोपा स्वामी यानी कि चंदन रॉय सान्याल की। जोकि एक बार फिर से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छा चुके हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म का नाम पटना शुक्ला है और दर्शकों द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में लीड किरदार में रवीना टंडन नजर आ रही है और वह तन्वी शुक्ला नाम की एक वकील की भूमिका निभाते हुए देखे जा रही हैं।
इसी के अलावा कोर्ट रूम में नीलकंठ मिश्रा नाम के एक वकील का किरदार चंदन राय निभा रहे हैं और रवीना टंडन के साथ में फाइट कर रहे हैं। दरअसल यह फिल्म चर्चा में इसीलिए भी बनी हुई है क्योंकि यह है दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म में एक जज की भूमिका में सतीश कौशिक बहुत ही कमल का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म पटना शुक्ला को फिल्म पटना शुक्ला को एक रिंकी कुमारी नाम की छात्रा पर आधारित बनाया गया है। जो की तन्वी के पास में शिकायत लेकर आती है की परीक्षा में उसके नंबरों के साथ में छेड़छाड़ हुई है। जिसको लेकर वह केस करना चाहती है। तन्वी की भूमिका में रवीना टंडन इस लड़की की मदद करने के लिए तैयार हो जाती है और नीलकंठ से सामना करती है।
नीलकंठ की भूमिका में नजर आ रहे कोर्ट रूम में चंदन राय की एक्टिंग का हर कोई कायल हो गया है। इस फिल्म में रवीना टंडन और चंदन राय के अलावा सतीश कौशिक, राजू खेर, अनुष्का कौशिक, जतिन गोस्वामी और मानव विज भी नजर आ रहे हैं। चंदन राय को असल पहचान एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई वेब सीरीज आश्रम से मिली थी और इसमें वह सेकंड लीड किरदार में थे। फिल्म में उन्हें बॉबी देओल के राइट हैंड के तौर पर दिखाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications













