जब 'आश्रम' की पम्मी संग चलती ट्रेन में लड़के ने की गंदी हरकत, बोलीं- उसने मेरी ब्रेस्ट...

Aditi Pohankar Faced Harrasment: अदिति पोहनकर ने बॉबी देओल की 'आश्रम' वेब सीरीज में हर किसी के पसीने छुड़ा दिए और उनके बोल्डनेस से हर कोई उनका दीवाना हो गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अदिति की परफॉर्मेंस लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आएगी वह रातों-रात बहुत ज्यादा फेमस हो गई। इस समय सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं।
लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में अदिति पोहनकर ने एक इंटरव्यू के दौरान एक ऐसी घटना का जिक्र किया जिसको सुनने के बाद में हर कोई गुस्से से तिलमिला उठा। एक्ट्रेस ने बताया कि किस तरीके से बस और फिर मुंबई की लोकल ट्रेन में उनके साथ में गलत व्यवहार हुआ था और लड़कों ने उनके साथ गंदी हरकत की थी।
Hautterfly के साथ बातचीत के दौरान अदिति पोहनकर ने बताया कि किस तरीके से लड़कों ने उनके साथ में गलत व्यवहार किया। एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसा उनके साथ में पहली बार स्कूल के दिनों में हुआ था और बाद में मुंबई की लोकल ट्रेन में एक हैरान कर देने वाला हादसा हुआ। इसके बाद वह बहुत सहम गई थी।
अदिति पोहनकर ने बचपन के हैरेसमेंट को लेकर बात करते हुए बताया कि मेरे साथ दो बार ऐसा हुआ। मेरी मां टीचर थी और हमारे पास में एक सोसाइटी बस होती थी। स्कूल से हम उसी बस से जाते थे और इसीलिए पांचवी क्लास के बाद आपको अपनी बस लेनी पड़ती थी। एक लड़का था और वह मेरी मां का स्टूडेंट था।"
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि "उसने मुझे अपने बैग के नीचे देखने के लिए कहा था। मैंने देखा और हंसने लग गई थी क्योंकि मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। मैं उसको दादा (मराठी में भाई) कहा करती थी और मैंने देखा कि उसकी आंखों में क्या था। जिसको देखने के बाद में मेरे मुंह से सिर्फ यही निकला कि हे भगवान।"
अदिति पोहनकर ने बताया कि "मैं बस में सबके सामने खड़ी होकर कह रही हूं कि यह मुझे कुछ गलत दिखा रहा है। मेरी बात सुनकर वह हैरान हो गया और वह अपनी पैंट की जिप लगाना भूल गया था। बस रुकी नहीं और उसकी पैंट नीचे गिर गई थी। वह चलती बस से कूद गया और जब मैंने अपनी मां को यह बताया तो उन्होंने कहा कि अच्छा।"
अदिति पोहनकर ने मुंबई की लोकल ट्रेन को लेकर भी एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि "मैं लोकल ट्रेन में फर्स्ट क्लास में ट्रेवल कर रही थी और इसमें स्कूल बॉय को आने की इजाजत होती है। तब मैं भी 11वीं क्लास में थी। वुमन कोच में 18 साल से कम उम्र के बच्चों को आने की इजाजत होती है। जिन्होंने स्कूल ड्रेस पहनी हो।"
अदिति पोहनकर ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "मैं ट्रेन में थी और जैसे ही स्टेशन से निकलने लगी तो दादर में उसने मेरे ब्रेस्ट को पकड़ लिया था। यह दोपहर 11 या 12 बजे के वक्त की बात है। वो स्कूल से निकला हुआ था और मैं किसी काम से निकली हुई थी। तब मैं कुर्ता पहना हुआ था और मुझे बिल्कुल भी आईडिया नहीं था कि वह ऐसा करने के बारे में सोच रहा था। इस हादसे के बाद में सदमे में चली गई थी।"
अदिति पोहनकर ने आगे बात करते हुए बताया कि "मैं अगले स्टेशन पर उतरी और पुलिस स्टेशन गई। पुलिस ने मुझे कहा कि अरे ठीक है। कुछ हुआ है क्या ज्यादा। तो मैंने उनको कहा कि मानसिक रूप से मुझे परेशान किया गया है और पुलिस ने मुझे कह दिया कि अभी उनको कहां पर ढूंढेंगे। लेकिन आपको यकीन नहीं होगा कि वह लड़का वहीं खड़ा हुआ था जहां पर उसने मेरे साथ जो कुछ भी किया। मैंने उसको वहीं पहचान लिया था।"
अदिति पोहनकर ने बताया कि "मैंने पुलिस को कहा कि वह वही है तो पुलिस ने मुझे कहा कि आपके पास में क्या सबूत है इस बात का। तो मैंने उनको कहा कि मैं आपको बता रही हूं कि उसने मेरे साथ में ऐसा किया है तो मैं क्यों झूठ बोलूंगी। फिर एक महिला कांस्टेबल मेरे साथ में आई और उसने उस लड़के से सवाल किया कि इनको कुछ किया है क्या तुमने। तो उसने मना कर दिया।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए बताया कि "मैं लगातार उसे पर जोर से चिल्लाई और मैंने उसको डरा दिया था क्योंकि वह एक छोटा सा लड़का था। मैं उससे दो से तीन साल बड़ी थी। फिर जब मैं उसको करने का इशारा किया तो उसने कहा कि हां सॉरी मैंने ही किया था। मैंने उसका कॉलर पकड़ लिया था और कहा था कि और किसी के साथ करेगा? इनके सामने बोल तो उसने मुंह खोलकर हां कहा।"


Click it and Unblock the Notifications











