Aashram 4 Release Date Time: बाबा निराला के बदनाम आश्रम के दरवाजे खुलेंगे इस दिन,रिलीज डेट को लेकर बड़ा अप्डेट

Aashram 4 Release Date Time And Ott Platform: सुपरस्टार बॉबी देओल का करियर इस दौरान काफी शानदार फेज में हैं। एनिमल के बाद अब हर किसी को उनकी ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज आश्रम के चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। ऐसे में 'आश्रम 4' की रिलीज को लेकर एक बड़ा अप्डेट सामने आया है।
वेब शो आश्रम ने अब तक अपने तीनों सीजन से दर्शकों को खूब दीवाना बनाया है और इसी ने बॉबी देओल को एक बेहद शानदार कमबैक भी दिया है। इस सीरीज में एक्टर ने बाबा निराला का किरदार इस खूबी से निभाया कि ये उनकी नई पहचान बन गई है। इससे पहले इस शो की तीन सीजन आ चुके हैं और अब फाइनली इसके चौथे सीजन को लेकर ताजा अपडेट है।
'आश्रम 4' रिलीज डेट
'आश्रम' के चौथे सीजन को लेकर दर्शकों को पूरी उम्मीद थी कि ये उन्हें साल 2023 में देखने को मिल जाएगा। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं और अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल फैन्स अपने इस पसंदीदा शो को देख सकेंगे। कहा जा रहा है कि बॉबी देओल एक बार फिर से बाबा निराला के तौर पर ओटीटी पर छा जाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 'आश्रम 4' इसी साल के अंत में यानी दिसंबर में रिलीज होने जा रही है। यानी अब बहुत जल्द बॉबी के फैन्स बाबा निराला के कारनामों की पोल पट्टियां खुलते देख सकेंगे।
'आश्रम 4' ओटीटी प्लेटफॉर्म
'आश्रम 4' पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण यह रिलीज नहीं हो सकी। लेकिन अब 'आश्रम 4' के रिलीज को लेकर फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉबी देओल की यह वेब सीरीज इस साल दिसंबर के आखिरी में रिलीज हो सकती है। हालांकि मेकर्स की ओर से इसके रिलीज को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 'आश्रम' सीरीज की निर्देशन दिग्गज डायरेक्टर प्रकाश झा ने किया है। 'आश्रम 3' के साथ उन्होंने 'आश्रम 4' का एक छोटा सा ट्रेलर रिलीज किया था।
जिसमें वेब सीरीज की आगे की कहानी का पता चलता है। आश्रम में बाबा निराला के रूप में बॉबी देओल का काम उनके करियर के बेस्ट में शामिल हो चुका है। बॉबी देओल ने बाबा के कैरेक्टर में जान डालकर रख दी। बाबा निराला की आश्रम में जहां सत्ता चलती है तो वहीं समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों को अपने साथ भी किया। जो उन्हें अपने उद्धारकर्ता के रूप में देखते थे. लेकिन करिश्माई चेहरे के पीछे, एक काला सच छिपा हुआ था, जिसने बॉबी देओल को अपने अभिनय कौशल की गहराई में जाने की चुनौती दी। बाबा निराला के रूप में बॉबी देओल का प्रदर्शन दर्शकों के दिलों पर छा गया है और वे सीजन 4 के साथ उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











