Aashram 3 Part 2 Teaser: बाबा निराला से हिसाब बराबर करेगी पम्मी, दिखाई जाएगी जुल्म और बदले की कहानी

Aashram 3 Part 2 Teaser Release: आश्रम वेब सीरीज दर्शकों के बीच में काफी पॉपुलर हुई और आपको बता दें कि इसके सीजन 3 के पार्ट 2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब जल्दी ही दर्शकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बताते चलें की परत 2 बहुत ही जल्दी रिलीज होने वाला है और इसकी पहली झलक भी शेयर की जा चुकी है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आश्रम 3 के पार्ट 2 के टीज़र को रिलीज किया जा चुका है और लगातार यह वायरल भी हो रहा है। इस टीज़र के मुताबिक देखने को मिल रहा है कि पम्मी, बाबा निराला से हर एक जुल्म का हिसाब लेने को पूरी तरीके से तैयार हो चुकी है।
अगर हम आश्रम 3 के पार्ट 2 के टीज़र की बात करें तो आपको बता दें कि इसकी शुरुआत निराला के भक्तों की भीड़ से दिखाई जाती है। बाद में पम्मी को दुल्हन बंदे हुए भी देखा जाता है और भाभी बबीता ही उसको दुल्हन बनाती हुई नजर आती है। बाद में पम्मी और भोपा के बीच में कैमिस्ट्री देखने को मिलती है और कहीं ना कहीं पम्मी की ही कोई यह चाल नजर आती है।
इस टीजर से साफ पता चलता है कि इस बार जुल्म और बदले की कहानी को दर्शाया जाने वाला है। इस टीजर को देखने के बाद में दर्शक भी काफी उत्साहित हो गए हैं और जल्द से जल्द पार्ट 2 को देखना चाहते हैं। इस टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि भक्तों का इंतजार खत्म, जल्दी ही आश्रम सीजन 3 का पार्ट 2 अमेजॉन एमएक्स प्लेयर पर आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











