20 साल पहले टेलीकास्ट हुआ था ये हॉरर शो, देखते ही पसर जाता था सन्नाटा, OTT पर हैं इसके 558 एपिसोड

वैसे तो टेलीविजन पर कई सारे हॉरर सीरियल दिखाए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सीरियल के बारे में बताने वाले हैं जो कि तकरीबन 20 सालों तक चला और इसके 558 एपिसोड बनाए गए। दरअसल यह सीरियल सोनी पर आने वाला हॉरर शो आहट था। जैसे ही टीवी पर यह शो आता था तो दर्शन भी चौंक करने हो जाते थे और शो पूरा होने के बाद ही उठते थे।
आहट हॉरर शो हिट साबित हुआ और आपको बता दे कि टेलीविजन की दुनिया का सरताज बना। लेकिन आपको बता दें कि कुछ लोग ऐसे हैं जो कि इसे आज भी मिस करते हैं। उनके लिए आपको बता दें कि इस सीरियल को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकता है। लेकिन आप इसे कहां देख सकते हैं और कब देख सकते हैं इस बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।
आहट हॉरर शो को 1995 में टेलीकास्ट किया गया था और यह साल 2015 तक चला। इसके बाद में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया गया। इस शो को बीपी सिंह ने बनाया था और इसमें हॉरर कहानी देखने को मिलती थी। इसका पहला एपिसोड 5 अक्टूबर 1995 में टेलीकास्ट किया गया था। सीरियल में ओमपुरी से लेकर मंदिरा बेदी और आशुतोष राणा जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आए थे।
इस सीरियल में काफी बेहतरीन खौफनाक कहानी दिखाई जाती थी। जिसका म्यूजिक भी काफी लाजवाब था। इस सीरियल को लेकर यह भी दावा किया जाता है कि यह देश का कंप्यूटर ग्राफिक्स इस्तेमाल करने वाला पहला हॉरर शो था। इसकी शुरुआत थ्रिलर से हुई और धीरे-धीरे यह हॉरर में तब्दील हो गया। इसका पहला सीजन गुरुवार रात को टेलीकास्ट हुआ करता था लेकिन बाद में इस शुक्रवार रात को किया जाने लगा।


Click it and Unblock the Notifications