पदयात्रा के दौरान महिला ने की ऐसी हरकत की भड़क गए प्रेमानंद महाराज के शिष्य, भक्तों ने भी लगाई फटकार

वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज अपने विचारों की वजह से आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दूर दराज से लोग उनसे मिलने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए उनके आश्रम के बाहर घंटों लंबी लाइन में खड़े रहते हैं। हर कोई उनकी बस एक झलक पाने के लिए बेताब रहता है। भक्त प्रेमानंद महाराज के चरणों की धूल अपने माथे से लगाना चाहते हैं। चाहें आम हो या खास हर कोई चाहता है कि उसे नजदीक से बाबा के दर्शन मिलें। इसके लिए लोग एकांतिक वार्ता का रास्ता चुनते हैं, लेकिन जो लोग एकांतिक वार्तालाप में शामिल नहीं हो पाते हैं वह पदयात्रा में शामिल हो जाते हैं।

Premanand Maharaj

बता दें कि प्रेमानंद महाराज आश्रम में बैठने के अलावा पदयात्रा पर भी निकलते हैं। जहां उनके दर्शन पाने के लिए कम से कम हज़ारो की संख्या में लोग जमा होते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर पदयात्रा का एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज अपने शिष्यों के साथ पद यात्रा पर निकलते हैं वैसे तो पदयात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजाम होते हैं। कई पुलिस कर्मी के साथ उनके शिष्य भी प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

ऐसा केस बहुत ही कम देखने को मिला होगा की लोग प्रेमानंद महाराज के दर्शन पाने के लिए गलत रास्ता चुने, लेकिन हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए एक महिला ने सारी लिमिट क्रॉस कर दी। सुरक्षा की सारी सीमाएं पार कर उनके पास जाना चाहती थी, लेकिन मौके पर ही सुरक्षा में तैनात प्रेमानंद महाराज के शिष्यों और पुलिस कर्मियों ने उस महिला को पकड़ लिया इतना ही नहीं महिला की जमकर फटकार भी लगाई।

इस वीडियो को देख प्रेमानंद महाराज के भक्त भी काफी नाराज हुए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अगर आपको दर्शन ही करने है तो आश्रम में जाकर करो। वहीं दूसरे ने लिखा- वैसे ही प्रेमानंद महाराज की तबियत ठीक नहीं रहती और ऐसी हरकतें कर उन्हें नुकसान ना पहुंचाए। वहीं तीसरे ने लिखा सुरक्षा अपनी जगह होती है यहां पर और भी लोग उनके दर्शन करने आते है आपको अपनी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।

More from Filmibeat

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X