महिलाएं बनीं दुर्गा-काली! पंडित ने की बदसलूकी तो जूते-चप्पलों से हुई पिटाई, धड़ल्ले से वायरल हो रहा VIDEO
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई हैरान कर देने वाली खबर सामने आ जाती है। कभी किसी के लड़ाई झगड़े का वीडियो चर्चाओं में आ जाता है तो कभी किसी के डांस का वीडियो, लेकिन फिलहाल तो हाल ही में एक वीडियो मथुरा ब्रजधाम से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप श्रद्धालुओं को पूजा पाठ या भक्ति में लीन होते नहीं देखेंगे बल्कि इस वीडियो में आप महिला श्रद्धालुओं को दुर्गा और काली का रूप रखते हुए देखेंगे।

महिलाओं ने की पंडित की जूते चप्पलों से पिटाई
दरअसल दो महिला श्रद्धालु नाव पर सवार होती हैं उनके साथ एक पंडित भी होता है। बताया जा रहा है कि पूजा विधि के बहाने पंडित महिलाओं के साथ बदसलूकी करता है। पंडित को ऐसा करता देख महिलाएं अपना आपा खो बैठती हैं और वह पंडित की जमकर पिटाई लगाती हैं। महिलाएं पंडित के गालों पर चाटें ही चाटें बजाती हैं इसके अलावा जो भी उनके हाथ में आता है वह उठाकर पंडित के मुंह पर मारती हैं।
पंडित ने नदी में लगाई छलांग
बात इतनी बढ़ जाती है कि महिलाएं पंडित को अपने दांतों से काट लेती हैं। महिलाओं के इतने गुस्से को देख पंडित बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन नाकामयाब होने पर पंडित नदी में कूद जाता है। इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के तो होश उड़ गए हैं। इस वीडियो को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सनातन धर्म भी सुरक्षित नहीं है भक्ति की आड़ में ये लोग ढोंग रचते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सनातन में महिलाओं को दुर्गा- काली कहा जाता है आज देख भी लिया।


Click it and Unblock the Notifications











