मां ने जन्म देते ही पंच को क्यों ठुकराया? खिलौने के सहारे जी रहा नन्हा बंदर, क्या अब है सुरक्षित?
Punch monkey story: इन दिनों एक बंदर की कहानी लोगों के दिलों को झकझोर रही है। अकेला छोटा सा बंदर, जिसे अपने साथियों से ना तो प्यार मिल रहा है और ना ही साथ। बल्कि पंच को लगातार साथी बंदरों द्वारा परेशान किया जा रहा है और वो नन्हा पंच अपने खिलौने के सहारे जिंदगी में आगे बढ़ रहा है।

कौन है पंच?
पंच एक छोटा जापानी मैकाक बंदर है, जिसका जन्म जापान के एक चिड़ियाघर में हुआ। जन्म के कुछ ही समय बाद उसकी मां ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। आमतौर पर बंदर की मां अपने बच्चे को हमेशा अपने साथ रखती है, लेकिन पंच के साथ ऐसा नहीं हुआ। उसे जन्म के बाद ही उसकी मां ने छोड़ दिया।
खिलौने से मिला सहारा
जब मां ने उसकी देखभाल नहीं की, तो चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे हाथ से पालना शुरू किया। उसे सुकून देने के लिए एक मुलायम खिलौना दिया गया। पंच अक्सर उस खिलौने को पकड़े रहता था, जिससे उसे अपनापन महसूस होता था। वो जब भी बाकि बंदरों द्वारा सताया जाता तो वो उस खिलौने को पकड़कर खुद को तसल्ली दिलाता।
कैसे हुआ वायरल?
पंच का खिलौने से चिपका हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। लोगों को उसकी मासूमियत ने भावुक कर दिया। कई लोग उसकी चिंता करने लगे और उसके हालात के बारे में जानना चाहते थे।
मां जानवर बच्चे को क्यों छोड़ देती है?
विशेषज्ञों के अनुसार, इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे- अगर मां पहली बार बच्चा पैदा कर रही हो, तो उसे अनुभव की कमी हो सकती है। तनाव, भीड़भाड़ या माहौल का दबाव भी वजह बन सकता है। अगर बच्चा कमजोर या बीमार लगे, तो कुछ जानवर उसे छोड़ देते हैं। सामाजिक ढांचे में मां की स्थिति भी असर डाल सकती है। यह व्यवहार कठोर जरूर लगता है, लेकिन कई बार यह नैचुरल कारणों से होता है।
क्या पंच सेफ है?
चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि पंच सेफ है। उसे धीरे-धीरे दूसरे बंदरों के साथ मिलाया जा रहा है, ताकि वह नॉर्मल सामाजिक व्यवहार सीख सके।


Click it and Unblock the Notifications









