..................... Who is this viral TTE Moni Nain? People are captivated by her beauty, disciplinary action - Hindi Filmibeat

कौन है ये वायरल महिला TTE? सुंदरता पर फिदा हुए लोग, रील के चक्कर में हो गई कार्यवाही

Viral Beautiful TTE: देश में खूबसूरती की कमी नहीं है और कई बार ऐसी ऐसी जगहों से सुंदरता सामने आ जाती है कि लोग हैरान हो जाते हैं। इस वक्त एक महिला टीटीई का एक वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

Viral Beautiful TTE

ये महिला टीटीई इतनी सुंदर हैं कि जिसने भी देखा उसकी नजर वहीं रुक गई। सोशल मीडिया पर महिला का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो प्लेटफॉर्म पर टहलती और मुस्कुराती नजर आ रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों ने सबसे उनका नाम सर्च करना शुरु कर दिया कि ये कौन है और उनकी पोस्टिंग कहां हैं।

Also Read
इम्तियाज अली ने बुर्के और पर्दे को बताया गिरे हुए समाज की निशानी, पूरा बयान पढ़ें
इम्तियाज अली ने बुर्के और पर्दे को बताया गिरे हुए समाज की निशानी, पूरा बयान पढ़ें

कौन है ये महिला टीटीई?

ट्विवर(एक्स) पर एक पोस्ट सामने आया है जिसमें इस महिला टीटीई को लेकर सबकुछ बताया गया है। बता दें कि इस खूबसूरत महिला टीटीई का नाम मोनी नैन है। रिपोर्ट्स की मानें तो मोनी इस वक्त दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं और काफी मुस्तैदी से अपना काम करती हैं। मोनी को लेकर मशहूर है कि वो ना सिर्फ अपनी ड्यूटी करती हैं बल्कि रील बनाने की भी शौकीन हैं।

इंस्टाग्राम पर उनको करीब 3.90 लाख लोग फॉलो करते हैं। पता चला है कि रेलवे में उनकी भर्ती स्पोर्ट्स कोटे से हुई है। उनके लगातार वीडियो बनाने से लोगों के आपत्ति हुई थी और इसके बाद उनको कुछ वीडियोज भी हटाने पड़े थे। लोगों का कहना था कि अगर अधिकारी ही ऐसा करेंगे तो काम कैसे चलेगा। मोनी का इंस्टाग्राम प्रोफाइल उनको धमाकेदार रील वीडियोज से भरा हुआ है। वो बला की खूबसूरत हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

मोनी का जो वीडियो स्टेशन से वायरल हो रहा है उसको लेकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''उन्हें पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।'' एक ने लिखा, ''कितनी तो प्यारी है तुम लोगों को क्या तकलीफ है।'' एक ने लिखा, ''इन सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए; ड्यूटी के दौरान उन्हें रील्स नहीं बनानी चाहिए।'' एक ने लिखा, ''बेहद सुंदर है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X