Viral Video: सिर पर ईंटों का पहाड़, फिर भी कदमों में आग...महिला का डांस देख चौंके लोग, कहा- ये है रियल टैलेंट

Viral Video: गरीबी क्या कुछ नहीं दिखाती। भुखमरी, बेरोजगारी और ना जाने क्या-क्या, कई लोग ऐसे होते हैं जो हमेशा ही अपनी स्थिति को देख परेशान रहते हैं, लेकिन वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं कि वह किसी भी स्थिति में खुश रहने की कोशिश करते हैं। फिलहाल तो हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला ऐसा डांस करती है जिसे देखकर लोग महिला की तारीफ करते थकते नहीं हैं।

Viral video

इंटरनेट पर छा गया महिला का डांस वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला किसी आलीशान जगह पर नहीं नाच रही होती है। महिला ईटों के भट्टे पर जहां वह काम करती है ईटें ढोती है वह वहां से वीडियो बनाकर शेयर करती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला 7-8 ईटें सिर पर उठाकर ले जा रही होती है, लेकिन इतने में ही वह और उसका पति 3 ईडियट्स के पॉपुलर गाने जूबी-डूबी गाने पर डांस करने लग जाते हैं। चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान और सुकून के साथ दोनों ऐसा डांस करते हैं जिसे देख लोग भी उनकी तारीफ किए बगैर रह नहीं पाते हैं। तेज धूप में वो भी इतने भार के साथ डांस करने के बावजूद भी दोनों की केमिस्ट्री नहीं टूटती है।

महिला का डांस देख तारीफ करते नहीं थके लोग

महिला का वीडियो इंटरनेट पर बज़ बना हुआ है। लोग जमकर महिला के वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये होता है रियल टैलेंट, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी कहो दोनों का डांस तारीफ के काबिल है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- इतनी कठिनाई में भी इतना खुश रहना और इस तरह एंजॉय करना ही एक बड़ी बात है दिल जीत लिया आप लोगों ने तो।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X