Viral Video: खामेनेई की मौत के बाद ईरानी महिलाएं उड़ा रहीं भारतीय औरतों का मजाक, वीडियो हो रहा वायरल
Iran Israel War Latest News: ईरान-इजरायल की जंग इस वक्त पूरे विश्व में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस जंग में ईरान के सुप्रीमो Ayatollah Ali Khamenei के मरने की खबर सामने आई, जिससे एक तबका दुख मनाता दिखा और वहीं दूसरे तबके में खुशी का माहौल देखने को मिला।

ईरान में खामेनेई की मौत की खबर के बाद ईरान की कुछ महिलाओं ने जश्न मनाया। इन वीडियो में महिलाएं नाचती और खुशी जताती नजर आ रही हैं। इन वायरल हो रहे वीडियोज में वो महिलाएं अपने हिजाब उतारकर नाचती-गाती नजर आ रही हैं।
भारत में कई मुस्लिम महिलाओं ने जताया शोक
लेकिन दूसरी तरफ भारत में एक तबका खामेनेई की मौत का दुख मनाता नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश में कई महिलाएं खामेनेई की मौत पर शोकाकुल हैं। वो रोते-बिलखते हुए खामेनेई की मौत का दुख मना रही हैं। उनके ये वीडियोज दुनिया भर में वायरल हो रहे हैं।
ईरानी महिलाओं ने उड़ाया मजाक
इस बीच ईरान से कुछ महिलाओं के वीडियो सामने आ रहे हैं, जो भारत की उन रोती हुई महिलाओं को मजाक उड़ाती दिख रही हैं। पहले तो वो वीडियो में नकल करके रोती दिखती हैं और फिर बाद में खुशी के मारे उछलने लग जाती हैं।
अब कैसे हैं हालात
मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei की मौत के बाद Iran और Israel के बीच संघर्ष तेज हो गया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अमेरिका के सपोर्ट से इजरायल हमले कर रहा है, जबकि ईरान खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। दुबई, कतर और बहरीन के आसमान में मिसाइल गतिविधि के दावे भी सामने आए हैं। साथ ही तेहरान के हजारों कैमरों के हैक होने और खामेनेई की निगरानी किए जाने की बात कही जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











