Viral : पाकिस्तानियों ने जोर-जोर से गाया भारत का राष्ट्रगान, सिर घुमा देगा वीडियो, तारीफ कर रहे हैं इंडियंस
Pakistani Sang India National Anthem: कुछ वीडियोज कंफ्यूज करने वाले होते हैं कि आखिर ये हो क्या रहा है? इंडिया और पाकिस्तान के बीच जो दुश्मनी है वो किसी से छिपी नहीं है। आए दिन किसी ना किसी तरह के विवाद होते हैं।

लेकिन अब एक वीडियो कुछ पाकिस्तानियों का वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। वीडियो में इंडिया बनाम पाकिस्तान के मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सब को हैरान कर दिया। इस वीडियो में आप देखेंगे कि पाकिस्तानी लोग इंडिया का राष्ट्रगान ऐसे गा रहे हैं जैसे ये उनका रोज का काम है।
इस दौरान जब शख्स ने कैमरा घुमाया तो आसपास खड़े लोगों को भी पूरा राष्ट्रगान गाते देखा जा सकता है। एक तरफ हिंदुस्तानी भी हैं जो कि शांत है लेकिन पाकिस्तानियों ने चिल्ला चिल्लाकर पूरा राष्ट्रगान गाया और दुनिया को हैरान कर दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद इतना तय है कि इन पाकिस्तानी समर्थकों को राष्ट्रगान पूरा याद है। कहां पर क्या गाना और कहां से उठाना सबकुछ पता था। वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है और लोग इस बात की तारीफ कर रहे हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इन्हें भारतीय राष्ट्रगान कैसे याद है? वाकई आश्चर्यजनक!'' एक ने लिखा, ''ग्रेट यार बहुत अच्छा लगा देख पाकिस्तानी ने सम्मान किया और हमारा राष्ट्रगान गाया 🇮🇳 लव फ्रॉम इंडिया।'' एक ने लिखा, ''सम्मान लेकिन फिर भी कश्मीर हमारा है।''
एक ने लिखा, ''मेरे भाई, भारत की ओर से बहुत सम्मान।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि किसी बड़े खिलाड़ी या सेलिब्रिटी की तरफ से इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये बेहतरीन वायरल वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है और भारतीयों के दिल जीत रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











