..................... Viral Video: Girl jumps from train after boyfriend blocks her, tears up as she survives - Hindi Filmibeat

Viral Video: बॉयफ्रेंड ने किया ब्लॉक तो लड़की ने ट्रेन से मार दी छलांग, बची जान तो रो-रोकर बताई कहानी

Mumbai Girl Viral Video: कहते हैं जिंदगी में सबसे ज्यादा तकलीफ तब होती है जब आपके साथ लंबे लंबे वादे करने के बाद कोई अचानक से छोड़कर चला जाता है। हम प्यार, इश्क.. मोहब्बत की बात कर रहे हैं। कई बार लोग ब्रेकअप होने के बाद मरने का रास्ता अपनाते हैं लेकिन ये बहुत गलत है।

Mumbai Girl Viral Video

ये वायरल वीडियो कुछ ऐसा ही है क्योंकि बॉयफ्रेंज के द्वारा ब्लॉक किए जाने पर लड़की इतनी ज्यादा दुखी हो गई कि उनसे खुदकुशी करने की कोशिश की और चलती ट्रेन छलांग लगा दी।

जी हां, इस वीडियो में लड़की के मुंह से आप साफ साफ सुन सकते हैं कि वो क्या कह रही है। नवी मुंबई का ये मामला है और लड़की ने चलती ट्रेन से वाशी खाड़ी में छलांग मारी थी लेकिन वो बच गई और लोगो ने पुल के नीचे से बाहर निकाला।

Mumbai Girl Viral Video: पुल के नीचे से वायरल हुआ वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में लड़की लगातार रो रही है और किसी ने सवाल पूछा कि क्यों किया? तो लड़की ने कहा, ''मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे ब्लॉक कर दिया।'' फिर किसी ने पूछा कि ब्लॉक दिया तो अपनी जान क्यों दे रही हो। लड़की बोली, ''बिना किसी कारण के ब्लॉक किया है।'' लोग बार बार समझा रहे हैं कि जान नहीं देना चाहिए एक बार जिंदगी गई तो फिर नहीं मिलती। ये वीडियो सामने आकर आग की तरह वायरल हो रहा है। लड़की की पहचान छिपाने के लिए चेहरे को ब्लर किया गया है लेकिन समझाने के लिए इस वीडियो को जारी किया गया। आज कल के बच्चे भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और पर बात पर जान देने की बात कहते हैं।

क्या कह रहे हैं लोग

इस वीडियो को metro city Samachar के द्वारा पोस्ट किया गया है। वीडियो को देखकर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये सब क्या देखना पड़ रहा है।'' एक ने लिखा, ''इतने लॉयल लड़के होते हैं?'' एक ने लिखा, ''जान बचाने वालों का शुक्रिया।'' एक ने लिखा, ''ये भी दुनिया में एक अलग ही गम है।'' एक ने लिखा, ''अब बॉयफ्रेंड को पुलिस वाला ब्लॉक कर देगा।'' देखिए वीडियो..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X