..................... Viral video: Entire family shaves their heads during mundane ceremony, for seeing son alone - Hindi Filmibeat

बेटे को अकेला महसूस ना हो इसलिए पूरे खानदान ने मिलकर की ऐसी चीज, VIDEO देख नहीं कर पाएंगे आंखें पर यकीन

Viral video: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होता ही रहता है। बता दें कि हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर आया है जो आते ही छा गया है। इस वीडियो को देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं कि आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है। यह वीडियो एक फंक्शन का वीडियो है जिसमें लोग एक दूसरे का देखकर नाच गाना नहीं कर रहे बल्कि अपने सिर के बाल मुंडवाते नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं कि क्या है इस वीडियो में ऐसा जो जमकर बना हुआ है चर्चाओं में।

Viral video

बच्चे के मुंडन पर पूरे खानदान ने किया ऐसा काम

दरअसल एक मुंडन सेरेमनी का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक परिवार अपने बेटे का मुंडन करवाने जाता है, लेकिन बच्चे को अकेला महसूस ना हो इसलिए बेटे के पिता फिर बेटे की मां, फिर दादा जी और दादी घर के सभी सदस्यों ने मिलकर अपना-अपना मुंडन करवा लिया। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया लोगों के तो होश ही उड़ गए। कई लोगों को तो यकीन ही नहीं हुआ कि परिवार बच्चे के मुंडन के लिए ऐसा कर सकता है। वीडियो देखने वालों ने जमकर वीडियो पर कमेंट भी किए हैं।

वीडियो देख लोगों ने भर-भरके किए कमेंट्स

जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-बच्चे को अकेला महसूस ना हो इसलिए सभी स्कूल भी जाना। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत ज्यादा हो गया अब। तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कौन सा गोला से आए हैं ये सब लोग। तो चौथे यूजर ने लिखा-जरा से बच्चे को Alone का मतलब भी पता होगा बस कुछ हटके करने के लिए ये तरीका अपना लिया। बता दें कि वीडियो इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है और इस वीडियो को देख लोगों के अपने अपने रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X