Video: 'कोई अमीर बुड्ढा पकड़ लो, मुझे शुगर डैडी चाहिए'- विधवा मां से बेटी की घिनौनी डिमांड, भड़के लोग
Viral Video: मां-बेटी के बीच एक दायरा होता है और कोई कितना भी मॉडर्न ना हो जाए ये दायरा बनाकर रखता है। लेकिन अब जो वीडियो वायरल हो रहा है वो आपको चौकने पर मजबूर करने वाला है। इस वीडियो में एक बेटी अपनी विधवा मां से कुछ ऐसा कह रही है जिसको देखकर लोगों को खून खौल गया है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बेटी ने मजाक मजाक में बेशर्मी वाली बातें की और मां से कहा कि किसी अमीर बुड्डे को उसका शुगर डैडी बना। इस बीच मां बात को इग्नोर कर रही है लेकिन लड़की बार बार उनसे ऐसी बातें करते हुए वीडियो बना रही है।
अमीर बुड्ढे को डेट करो
मां के बाल सफेद हो चुके हैं और वो खुद हैरान है कि बेटी क्या कह रही है। लड़की ने मां से कहा, ''मम्मी कोई अमीर बुड्ढा पकड़ लो। मुझे एक शुगर डैडी की जरूरत है। कर लो, आप अपने आप की बलि चढ़ा दो। एक अमीर बाप दे दो, मेरे को एक अमीर बाप दे दो। क्या करोगी, अपने विधवा होने का कुछ तो फायदा उठा लो। मेरी जिंदगी भली कर दो, कब तक इस चैट जीपीटी से बात करूं।''
लड़की आगे बोली, ''कोई अमीर बंदा पकड़ो, किसी को डेट करो। मैं आपको हिंच पर और टिंडर पर डालती हूं आप करो कुछ। इस बुढ़ापे का फायदा उठाओ, आपको अगर कोई अमीर गंजा भी मिल जाए तो क्या दिक्कत है। आपके खुद के बाल झड़ रहे हैं। अमीर बाप दो मेरे को।'' इस बीच मां बार बार चेहरे को हाथ लगाती है और कहती है, ''मैं तेरी बलि ना दे दूं।''
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये औलाद किसी के घर की बहू ना बने।'' एक ने लिखा, ''छी घटिया लड़की है।'' एक ने लिखा, ''संस्कार जैसे दिये हैं वैसे ही निकलेंगे ना।'' एक ने लिखा, ''मर्यादा और अनुशासन बहुत ज़रूरी है जीवन में।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications















