दुल्हन ने चुकाई एकतरफे प्यार की कीमत, सिरफिरे आशिक ने मारी गोली, शादी बन गई मातम, VIDEO

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बिहार के बक्सर गई बारात का माहौल तब एक दम मातम में बदल गया जब जयमाला की रस्म के दौरान सिरफिरे आशिक ने दुल्हन के पेट में गोली मार दी। इस घटना के बाद शादी में अफरातफरी का माहौल बन गया और गंभीर रूप से घायल दुल्हन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ते देख बारात को बिना फेरे लिए ही लौटना पड़ा।

Viral video

सिरफिरे आशिक ने मारी दुल्हन को गोली

बलिया के एक गांव से बिहार गई बारात में बड़ा ही ख़ुशी का माहौल था बड़े ही धूम-धाम से बारात का स्वागत हुआ फिर द्वार पूजन के बाद स्टेज पर जयमाला की रस्म चल रही थी। दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला पहना दी, लेकिन उसके तुरंत बाद ही भीड़ में मौजूद दुल्हन के पड़ोस में रहने वाले एक तरफा आशिक 'दीनबन्धु' ने मौका मिलते ही दुल्हन के पेट में गोली मार दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि गोली लगते ही दुल्हन स्टेज पर गिर गई। शादी में मौजूद लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। जिसके बाद दुल्हन को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होते देख दुल्हन को वाराणसी रेफर कर दिया गया।


आशिक का एंगल सामने आया

बताया जा रहा है कि आरोपी 'दीनबन्धु' दुल्हन 'आरती' को पहले से ही जनता था और एक तरफा प्यार करता था। बता दें दुल्हन के परिवार ने उसकी हरकतें देखते हुए पहले ही दूरी बना ली थी। शादी तय होने से युवक नाराज था और इसी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बारात को बिना फेरे लिए ही लौटना पड़ा। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए मामला दर्ज कर लिया और आरोपी युवक की खोज में जुट गई। यह घटना न सिर्फ परिवार वालों के लिए बल्कि पूरे इलाके के लिए हैरान करने वाली है। इंटरनेट पर इस घटना का पूरा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों की भी सिट्टी बिट्टी गुल हो गई है।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X