Viral Video: मनचले ने ट्रेन में पार की अश्लीलता की हदें, सामने बैठी लड़की को किए गंदे-गंदे इशारे

Viral Train Video: महिलाएं अभी भी किसी जगह पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं और अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियोज सामने आते हैं जो कि हैरान करने वाले होते हैं। इस वक्त एक वीडियो सीधे ट्रेन से वायरल हो रहा है जिसमें एक मनचले की हरकतें देख आप सिर पकड़कर बैठ जाएंगे।

Viral Train

सामने बैठी एक लड़की को वो लगातार अश्लील इशारे कर रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि इसी लड़की ने उसका वीडियो शूट किया है और उसको सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है।

अश्लील इशारे कर रहा था लड़का

इस वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि जेब में हाथ डालकर खड़ा ये लड़का लगातार लड़की की तरफ अजीब तरह से देख रहा है। सफेद शर्ट और काले पैंट में दिख रहे इस लड़के के घरवाले इसको काफी शरीफ आदमी समझते होंगे। कभी इसने किस का इशारा किया तो कभी मुंह में उंगली लगातार अश्लील इशारों की सारी सीमाएं पार कर दीं। कभी वो फुसफुसाकर नंबर मांगता हुआ नजर आया तो कभी इशारा करने बुलाने की हिमाकत करता रहा।

इस वीडियो को जिसने भी देखा वो गुस्से में है और युवक की गिरफ्तारी की मांग की जा रही। जिस एंगल से ये वीडियो शूट हुआ है इसको देखकर लग रहा है कि इसको खुद लड़की ने ही शूट किया है। ये वीडियो कहां की है इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन आरपीएफ और रेलवे तो टैग करते हुए कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं।

लोगों का हैरान करने वाला रिएक्शन

इस वीडियो पर लोगों के ढेरों रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, बोले तो सिक्सर। एक ने लिखा, ''पुलिस को इनकी सेवा करने का अवसर दो।'' एक ने लिखा, ''भाग 2 कब आएगा।'' एक ने लिखा, ''भाई तो मशहूर हो गया।'' एक ने लिखा, ''लड़का समझ रहा है कि लड़की लाइन मार रही है।'' एक ने लिखा, ''तुमसे इतना दूर खड़ा हूँ तुम क्यों उसकी तरफ देख रही हो।''

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X