Viral Video: नागा साधुओं के साथ नहाने पहुंच गई महिला? वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, छिड़ी गई बहस
Viral Video: सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। कहा जाता है कि जहां पर नागा साधु होते हैं और वो स्नान करते हैं तो वहां पर महिलाओं का जाना सही नहीं है।

लेकिन इस वक्त जो वीडियो सामने आया है उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। samachaartak नाम एक इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो साझा किया गया है जिसमें एक महिला इंफ्लुएंसर नजर आ रही है। जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग भड़के हुए हैं और कई तरह के सवाल कर रहे हैं।
कहां का है वीडियो
पता चला हैं कि ये वीडियो जूनागढ़ का है और यहां महाशिवरात्रि के अवसर पर धार्मिक आयोजन हुआ था जिसमें नागा साधुओं को स्नान करते हुए देखा जा सकता है। इस बीच वहां पर एक महिला इन्फ्लुएंसर भी पहुंच गई जिसके बाद उसको लेकर चर्चा शुरुल हो गई।
इस वीडियो को देख लोगों ने महिलाओं की मर्यादा पर सवाल खड़े किए हैं और कुछ तो इसको लेकर बहस कर रहे हैं। हालांकि ये सब कैसे हुआ इसको लेकर आयोजक समिति ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया है। ये महिला स्नान करती है और बाबाओं के सामने नतमस्तक होते हुए नजर आ रही है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये कोई अच्छी बात नहीं एक लड़की के लिए शर्म आनी चाहिए।'' एक ने लिखा, ''छी क्या नीच औरत है।'' एक ने लिखा, ''भाई लोग किसी के धर्म का मज़ाक मत उड़ाव।'' एक ने लिखा, ''महिला को वहां नहीं जाना चाहिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल इस महिला की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। आप देखिए वायरल वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











