Viral Video: इंसानियत शर्मसार, 6 साल की मासूम को बांधकर पीटा, अमरूद चुराकर खाने का आरोप
Viral Video: कई बार कुछ ऐसे वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ जाते हैं जो कि इंसानियत को शर्मसार करने के लिए काफी होते हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और मासूम बच्चों पर जुल्म होना अब आम सी बात हो गई है।

ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें एक मासूम बच्ची के साथ हिंसा हुई है। जी हां, इस वीडियो में देखा गया है कि एक 6 साल की मासूम बच्ची जीने में लोहे की जंजीर से बंधी हुई है और लगातार रो रही है।
इस वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया और मामले के बारे जानने की कोशिश करने लगा। पता चला कि एक अधेड़ आदमी ने इस बच्ची को बांधकर पीटा है। एक वीडियो और सामने आया है जिसमें ये बच्ची अपनी आप बीती बताती नजर आ रही हैं।
बच्ची को बांधकर क्यों पीटा?
वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि बच्ची रो रही है और जीने में बंधी हुई नजर आ रही है। दरअसल इस बच्ची को सिर्फ इसलिए ये सहना पड़ रहा है क्योंकि इसने अमरूद चुराए हैं। आरोपी इस वीडियो में कह रहा है, 'इसने हमारे अमरूद तोड़े हैं।' बता दें कि सोशल मीडिया इस वीडियो के सामने आते ही कोहराम मच गया है और लोग इस आदमी की हरकत पर बुरी तरह से भड़के हुए हैं। ये वीडियो ऊना जिले का बताया जा रहा है। हम आपको मारपीट और बंधी हुई बच्ची का वीडियो तो नहीं दिखा सकते लेकिन घटना के बाद मासूम ने क्या बयान दिया है वो वीडियो आपको इस आर्टिकल के अंत में मिलेगा।
क्या बोली बच्ची
बच्ची के साथ पत्रकारों ने बातचीत की है। बच्ची कह रही है, ''हमको बांध के मारा है। दूसरी लड़की ने अमरूद तोड़ा था, मेरा ही नाम लगाया था। बांधा था और मारा भी।'' जिस शख्स ने ये वीडियो बनाया है उसने बच्ची को सॉफ्ट ड्रिंक भी पीने के लिए दिया था। बच्ची काफी डरी हुई लग रही है। लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए आरोपी पर कई तरह से हमला किया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications














