'टेबलेट खाकर बॉडी बनाई है..' Viral Boy Dhoom के वीडियो ने काटा बवाल, सलमान खान को लेकर कही ऐसी बात
Viral Boy Dhoom Video: वायरल बॉय धूम के एक वीडियो ने सामने आकर ऐसा धमाका किया था कि लोगों ने रील बनाना शुरु कर दिया था। दिल ना दिया गाने पर लोग तब इतना नहीं नाचे होंगे जब फिल्म क्रिश रिलीज हुई थी जितना धूम के गाने के बाद नाचे हैं।

लेकिन अब अचानक वो गायब हो गए हैं लेकिन इक्का दुक्का वीडियोज आज भी सामने आते रहते हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सीधे सलमान खान पर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल बॉय धूम ने सलमान खान की बॉडी पर सवाल उठा दिए हैं और उनका कहना है कि वो बॉडी नहीं है।
सलमान खान की बॉडी पर क्या बोले वायरल बॉय धूम?
धूम का वीडियो इस दौरान कोई शूट कर रहा है और वो कह रहे हैं, ''सलमान खान का जो जिम फिगर जो दिखाया है और ऐसे करके बॉडी जो है। कुछ नहीं है, कैसे हुए उसका ये मालूम? टेबलेट खाके।''
इसके बाद लोग हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। वायरल बॉय धूम के इस वीडियो पर फिलहाल किसी सितारे का रिएक्शन नहीं आया है क्योंकि सभी जानते हैं कि वो ऐसी बातें अक्सर करते हैं जो कि काफी मजेदार होती हैं। दुनिया जानती है कि सलमान खान ने इंडिया में लोगों को बॉडी बिल्डिंग करने के लिए मोटिवेट किया है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ले बेटा इसको भी पता चल गया।'' एक ने लिखा, ''सलमान खान को ऐसा रोस्ट कोई नहीं करे।'' एक ने लिखा, ''धूम भाई कमाल का है।'' एक ने लिखा, ''अब देख, अब तो तू गया बेटे।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन सलमान खान की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। सलमान खान इस वक्त फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग कर रहे हैं और काफी बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











