काल बनकर आया रसगुल्ला! बाराती ने मिठाई खाई और हो गई मौत, मातम में बदलीं शादी की खुशियां
Shocking: शादी बारातों के फोटो और वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा जाते हैं। कभी किसी के डांस का वीडियो छा जाता है तो कभी किसी की अनोखी शादी, लेकिन फिलहाल तो एक शादी से ऐसी खबर सुनने में आ रही है जिसे सुनते ही लोगों के होश उड़ गए हैं। दरअसल शादी में कुछ ऐसा हुआ कि शादी का माहौल मातम में बदल गया। चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ शादी में जिससे दूल्हा दुल्हन की खुशियां पल भर में गायब हो गईं।

रसगुस्सा बना मौत की वजह
दरअसल झारखंड के जमशेदपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शख्स शुक्रवार रात शादी में गया। शख्स का नाम ललित सिंह बताया जा रहा है जो कि 41 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि शादी में ललित सिंह ने रसगुल्ला खाया जो खाते ही गले में फंस गया। सांस नली में खाना फंस जाने की वजह से सांस लेने में दिक्कत हुई। तमाम कोशिशों के बाद भी राहत नहीं मिली। हालत और भी ज्यादा बिगड़ती चली गई। गांव वाले उन्हें तुरंत ही MGM लेकर गए। डॉक्टरों ने जैसे ही शख्स की जांच की उन्होंने शख्स को मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा शव
डॉक्टरों का कहना है कि गले में रसगुल्ला फंस जाने की वजह से उनके नाक की नली पूरी तरह से ब्लॉक हो गई। शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई। जिस वजह से कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस पूरी घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। जिस घर से डोली उठनी थी वहां मातम पसर गया।


Click it and Unblock the Notifications