शादी के बाद पहली होली पर पत्नी को रंग लगाकर कोजी हो गए शिखर धवन, आउट ऑफ कंट्रोल हुए गब्बर सिंह

Shikhar Dhawan Sophie Shine Holi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने इस बार होली अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ बेहद खुशी और मस्ती के साथ मनाई। शादी के बाद दोनों की यह पहली होली थी, इसलिए यह पल उनके लिए और भी खास बन गया।

Shikhar Dhawan Sophie Shine Holi

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

धवन ने अपने होली सेलिब्रेशन का वीडियो और कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। वीडियो में वह अपनी पत्नी को गोद में उठाकर ढोल की धुन पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर गुलाल लगा है और आसपास मौजूद दोस्त भी रंगों के त्योहार का पूरा मजा लेते दिख रहे हैं।

वीडियो के बैकग्राउंड में 'होली खेले' गाना बज रहा है और पूरा माहौल रंगों और खुशी से भरा हुआ नजर आता है। फैंस को भी दोनों की यह मस्ती और केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।

पहले भी साथ नजर आ चुका है कपल

धवन और सोफी लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। मई 2025 में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद से दोनों कई जगह साथ दिखाई दिए।

इससे पहले दोनों को ICC चैपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई इंटरेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखते हुए भी देखा गया था।

शानदार रहा है शिखर धवन का करियर

क्रिकेट की बात करें तो शिखर धवन का अंतरराष्ट्रीय करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 164 पारियों में 6793 रन बनाए हैं, जिसमें 17 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं।

नई शुरुआत के साथ खुश हैं धवन

कुछ साल पहले उनकी अपनी पूर्व पत्नी आएशा मुखर्जीे से अलगाव हो गया था। अब धवन अपनी जिंदगी के नए दौर में पत्नी के साथ खुशहाल समय बिता रहे हैं। फैंस भी उनकी इस नई शुरुआत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shikhar dhawan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X