जूता चुराई की रस्म में साली ने कर दिया खेल! ऐसी जगह छिपाए जूते कि बाराती रह गए दंग, VIRAL VIDEO
यूं तो आए दिनों सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। कभी किसी के नाच गाने का तो कभी किसी की मौज मस्ती का, लेकिन फिलहाल तो इंटरनेट पर एक शादी का वीडियो छाया हुआ है। यह साली जी के द्वारा अपने जीजा जी के जूते चुराई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं इस वीडियो को देखने वाले हंस-हंस कर लोटे जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस वीडियो के बारे में जो इंटरनेट पर कहर ढा रहा है।

शादी के वीडियो ने मचाया तहलका
भारतीय शादियां अपनी मौज मस्ती और नाच गाने के लिए खास तौर पर जानी जाती हैं। देश-विदेश से लोग भारतीय शादियों में आना और मौज मस्ती का लुफ्त उठाना पसंद करते हैं। भारतीय शादियों में मौज मस्ती की बात हो रही हो और उसमें जीजा साली का नाम ना आए ऐसा तो बहुत कम ही देखने को मिलता है। ऐसा ही एक जीजा-साली की मौज मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि साली ने जीजा के जूते ऐसी जगह छिपाए की ढूंढने वाले तो बस ढूंढते ही रह गए, लेकिन किसी को जूते नहीं मिले।
जूते ऐसी जगह छुपाओ कि Hamza Ali Mazari भी ना ढूंढ पाए 😂 😂 pic.twitter.com/vtomrFf1AJ
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) February 17, 2026
इंटरनेट पर छाई जूते चुराई की रस्म
बता दें कि भारतीय शादियों में जूते चुराई की रस्म बड़ी ही खास मानी जाती है। जहां जूते के बदले साली जीजा जी से पैसे की डिमांड रखती है। वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि साली को रुपये देने से पहले दूल्हे के दोस्तों ने पूरा बैंकेट हॉल ही छान मारा मगर जूतों का नामो निशान नहीं मिला। इधर साली मुस्कराते हुए बस देखती रही। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे पक्ष ने हार मानकर साली को रुपये हाथ में थमा दिए। रुपये मिलने के बाद साली मुस्कुरा उठी और जूते देने के लिए बैठ गई दरअसल साली ने जीजा जी के जूते अपने पैरो में ही बांध रखे थे। इसे देख वहां खड़े सब बाराती हैरान रह गए और हस्तें हुए नजर आए। इस नए तरीके से जूते छिपाने की तकनीक को देख लोग हैरान है और इस वीडियो को देखना और शेयर करना काफी पसंद कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











