Seema Haider ने दिखाई बेटे की पहली झलक, 11 महीने की बेटी की गोद में दिया छोटा भाई...
पाकिस्तानी सीमा हैदर का घर खुशियों से भर गया है क्योंकि घर में नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजी हैं। बता दें पूरा परिवार नन्हे मेहमान के आने से खुश नजर आ रहा है। अभी तक सीमा हैदर और सचिन मीणा ने यह खुलासा नहीं किया था की घर में बेटा आया है या बेटी, लेकिन सभी घर वाले बच्चे के आने से काफी खुश हैं।

बच्चे संग खेलती दिखीं सीमा हैदर
फिलहाल तो हाल ही में सीमा हैदर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर अपने नवजात बच्चे को खिलाती नजर आ रही है और अपनी नन्ही बच्ची मीरा से मिलती नजर आ रही है। इसी समय सीमा हैदर इस बात का खुलासा भी करती है कि उनके बेटा हुआ है यह बेटी।
सीमा हैदर ने दिया बेटे को जन्म
बता दें कि सीमा हैदर के बेबी बॉय हुआ है। इस वायरल वीडियो में सीमा अपने बच्चे को बाबू-बाबू बुलाती नजर आ रही हैं इसी के साथ ही कई लोग यह दवा कर चुके हैं की सीमा के लड़का हुआ है। फ़िलहाल तो उनके घर वाले और उनके वकील भाई AP SINGH भी सीमा के घर खुशियां आने से बहुत खुश हैं। वैसे आपको बता दें सीमा हैदर के पहले से ही पांच बच्चे हैं जिनमें से चार उनके एक्स हस्बैंड गुलाम हैदर के हैं। जिन्हें उनके एक्स हस्बैंड वापिस पाना चाहते हैं, लेकिन अभी तक वह भारत आकर बच्चों से नहीं मिल पाएं हैं जिस बात का अफसोस वह अकसर अपने वीडियो में जताते नजर आ चुके हैं।
11 महीने पहले ही हुई थी बेटी
आपको बता दें कि 11 महीने पहले ही सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया था। बेटी अभी एक साल की भी नहीं हुई है कि सीमा हैदर ने दूसरा बच्चा भी कर लिया। दोनों ने मिलकर अपनी बेटी का नाम मीरा भारती रखा था। वहीं अब उनके एक बेटा हुआ है, लेकिन आपको बता दें कि सीमा हैदर इसके बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं सीमा हैदर का कहना है कि वह जल्द ही अपनी फैमिली और बढ़ाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











