..................... Sara Arjun Lookalike: Yelina Jamali's lookalike shakes internet, people say, 'Ordered from Meesho' - Hindi Filmibeat

Sara Arjun Lookalike: यलीना जमाली की हमशक्ल ने हिलाया इंटरनेट, हूबहू अंदाज देख पहचान नहीं पाएंगे आप

Sara Arjun Lookalike: कई सितारे हैं जिनके हमशक्ल आपको मिल जाएंगे। सोशल मीडिया पर अक्सर देखा जाता है कि बड़े स्टार्स के हमशक्ल आपको रील्स बनाते हुए मिल जाएंगे। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की नजर आ रही है जोकि हूबहू यलीना जमाली यानि सारा अर्जुन की तरह नजर आ रही है।

Sara Arjun

जी हां, फिल्म धुरंधर की रिलीज के बाद अब सारा अर्जुन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होने रातों रात ऐसा स्टारडम हासिल कर लिया है कि उनकी एक झलक के लिए फैंस कुछ भी कर सकते हैं।

कौन है सारा अर्जुन की हमशक्ल?

फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की हीरोइन बनकर नजर आईं सारा अर्जुन अब यलीना जमाली के नाम से मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्नेहा दास नाम की एक लड़की उनकी तरह एक्टिंग करते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो में उनका चेहरे पर एक तिल भी है जो कि सारा अर्जुन की याद दिलाता है। स्नेहा दास धुरंधर 2 गाने पर रील बनाती दिख रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कमेंट्स कर रहे हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं।

सारा अर्जुन की हमशक्ल को ट्रोल कर रहे हैं लोग

वीडियो के सामने आते ही लोगों ने सारा अर्जुन की हमशक्ल को ट्रोल करना शुरु कर दिया है। एक यूजर ने लिखा है, ''मीशो से खरीदी हुई यलीन जमाली।'' एक ने लिखा, ''यलीना जमाली डुप्लीकेट।'' एक ने लिखा, ''गरीबों की यलीना।'' एक ने लिखा, ''यलीना की बेटी।'' एक ने लिखा, ''नापतोल वाली यलीना।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: sara arjun
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X