हाथी को रंगा गुलाबी, बॉडी पर कलर पोतकर ऊपर बैठ गई मॉडल, रशियन फोटोग्राफर की हरकत से मचा बवाल
Jaipur Viral Video: जयपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है जो कि विवादों में है। इस वीडियो में आपको एक हाथी और एक महिला नजर आने वाली है जो कि गुलाबी रंग में रंगी हुई है। हाथी भी इस दौरान गुलाबी रंगा हुआ है।

वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन वन विभाग इससे काफी नाराज है। चर्चा है कि इसपर कार्यवाही की जाएगी। अक्सर देखा जाता है कि जानवरों के साथ कुछ अच्छा नहीं होता है कि वन विभाग इसपर कार्यवाही करता है।
हैरान करने वाली बात है कि विदेश से आने के बाद एक फोटोग्राफर ने इंडियन महिला के साथ मिलकर ये हरकत की है। रंग किसी भी तरह से स्किन के लिए सही नहीं होता है और इसी को लेकर वन्य अधिकारियों में नाराजगी है।
रशियन फोटोग्राफर के साथ देसी हसीना
वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर जानकारी मिली है इस फोटोशूट के पीछे रूसी आदमी है। जी हाँ, रूस से आए इस फोटोग्राफर ने जयपुर के एक किले में ये फोटोशूट किया है जिसमें मॉडल को भी गुलाबी रंग रंगा गया है। बेहद कम कपड़ों में फोटोशूट करवाती इस मॉडल को देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो पर आपत्ति जताए जताने के बाद वन विभाग इसकी जांच कर रहा है। अगर कुछ भी बुरा पाया जाता है तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बहुत गलत किया बहुत गलत किया एक पशु के साथ।'' एक ने लिखा, ''बकवास बाते... जब हाथी ओर उसके मालिक को कोई आपत्ति नहीं रही बात हाथी की तो उसको कोई चोट या पीड़ा नहीं पहुंचाई फिर किस बात की दिक्कत।'' एक ने लिखा, ''हाथी को एलर्जी हो जाएगी।'' एक ने लिखा, ''हमारी सभ्यता संस्कृति का सत्यानाश हो रहा है और लोग देख रहे हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications















