रोहित शर्मा पर क्यों भड़क रही हैं पत्नी रितिका सजदेह? जीत के जश्न के दौरान मैदान से वायरल हुआ झगड़े का वीडियो!
Rohit Sharma- Ritika Fight: इंडिया ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में हराकर तीसरी बार टी-20 विश्वकप अपने नाम किया है और इस कप्तान सूर्य कुमार यादव हैं। सूर्या जब से कप्तान इस फॉरमेट के कप्तान बने हैं सबकुछ काफी अच्छा चल रहा है और इस टीम ने विश्वकप में काफी कमाल का प्रदर्शन किया है।

लेकिन जीत के जश्न के दौरान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि काफी चौकाने वाला है। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों का कहना है कि दोनों की किसी बात पर लड़ाई हो रही है।
आप देख सकते हैं कि रोहित शर्मा से वो तेज तेज आवाज में कुछ कह रही हैं लेकिन शोर होने के कारण उनकी आवाज कैमरे में नहीं कैद हो पाई है।
क्या है पूरा मामला?
एक ओर जब सभी विश्वकप जीत का जश्न का मना रहे तभी रोहित शर्मा की कहासुनी उनकी पत्नी के साथ देखी गई? वीडियो वो गुस्से में कुछ कहती नजर आ रही है जिसपर रोहित काफी फीका रिसपॉन्स दे रहे हैं। हालांकि बाद में रितिका सजदेह को हंसते हुए भी देखा जा सकता है। दोनों का झगड़ा ही हुआ है इसको लेकर हम किसी तरह का आधिकारिक दावा नहीं करते हैं। हो सकता है कि रितिका वहां पर हो रहे शोर की वजह से रोहित से कुछ तेज तेज आवाज में कहती नजर आ रही हैं। इसकी वजह ये है कि बाद में रितिका का हंसते हुए भी देखा जा सकता है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। एक यूजर ने लिखा, ''किस बात पर लड़ रहे हैं यह आखिर।'' एक ने लिखा, ''वुमेंस डे पर वुमन की सुननी पड़ेगी पूरे दिन, दबके रहना पड़ेगा भाई।'' एक ने लिखा, ''परिवार में ये सब, छोटे- मोटे विवाद चलते रहते हैं।'' एक ने लिखा, ''भाभी जी रोहित भईया पर दवाब बना रही है।'' आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..
रोहित भाई और भाभी में लड़ाई हो गई😃😂
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) March 9, 2026
pic.twitter.com/DXwtrtftlW


Click it and Unblock the Notifications















