What! रैपिडो राइडर ने पीठ खुजलाने के बहाने बार-बार छुआ महिला का प्राइवेट पार्ट, Video ने उठाए कई सवाल
Rapido Rider Viral Video: अक्सर महिलाएं रैपिडो जैसी की सर्विसेस लेती हैं लेकिन आए दिन उनके साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते रहते हैं। कंपनियों के इतनी सख्ती के बात भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं और घिनौनी हरकत हुए शर्मसार होते हैं।

इस वक्त एक वीडियो गुवाहाटी से सामने आया है जिसमें एक महिला के साथ रैपिडो वाले ने कुछ ऐसा किया कि आप गुस्से से लाल हो जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये राइडर बार बार अपनी पीठ खुजलाने के बहाने महिला के प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगा रहा है। जिसने भी ये भी वीडियो देखा वो हैरान रह गया।
क्या है पूरा मामला?
वीडियो में आप देख सकते हैं कि राइडर लगातार अपनी खुजला रहा है और महिला के ब्रेस्ट में हाथ लगा रहा है। चतुराई दिखाते हुए महिला ने उसकी इस हरकत का वीडियो बना लिया और ये आग की तरह वायरल हो रहा है। महिला का कहना है कि वो काफी डर गई थी और वो राइडर उससे कई पर्सनल सवाल भी पूछ रही थी।
महिला किसी से काम से बाहर गई थी और घर आने के लिए रैपिडो बुक की थी। महिला का कहना है कि पहले ऐसा लगा कि वो सच में घुजला रहा है लेकिन बाद में वो लगातार ये हरकत करने लगा जिससे महिला असहज हो गई। उसने महिला से घर का पता और काम के बारे में भी पूछा। वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद रैपिडो ने इस पर कार्यवाही की है और इस राइडर को सस्पेंड करते हुए ब्लैक लिस्ट कर दिया है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''RAPIDO अपने कर्मचारियों के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं करता।'' एक ने लिखा, ''हाल ही में मुझे भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा।'' एक ने लिखा, ''वीडियो ना होता तो कौन यकीन करता।'' एक ने लिखा, ''इसपर केस होना चाहिए।'' आप देखिए वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications















