मांग में सिंदूर लगाए बिग बॉस पहुंची Rakhi Sawant, एक ऑर्डर पर घर से धक्के देकर निकलवाया, हाथ पकड़कर...

Rakhi Sawant in Bigg Boss: राखी सावंत का नाम जहां पर आता है, वहां एंटरटेनमेंट का डोज अपने आप ही बढ़ जाता है। पिछले काफी दिनों से राखी सावंत मीडिया के सामने आकर अपने अजीबोगरीब बयान दे रही हैं और इसकी वजह से उन्हें एक बार फिर बिग बॉस में पार्टिसिपेट करने का मौका मिला। लेकिन जैसे ये मौका उनका मिला था, वैसे ही छीन भी लिया गया।

Rakhi Sawant in Bigg Boss

जी हां, राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस मराठी में नजर आ रही हैं। वो काफी दिनों से बिग बॉस मराठी के घर का अहम हिस्सा बनी हुई हैं। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें घर से बेघर कर दिया गया। हाल ही बिग बॉस मराठी का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस राखी सावंत को कनफेशन रूम में आने को कहते हैं।

राखी सावंत को बिग बॉस से निकाला बाहर

बिग बॉस राखी सावंत को फटकारते हैं और घर की अस्त-व्यस्त हालत के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं और कहते हैं कि अब उन्हें एक कठोर फैसला लेते हुए एक्शन लेना ही होगा। इस पर राखी कहती हैं कि मैंने क्या कर दिया और फिर बिग बॉस टीम के लोगों को बुलाते हैं और कहते हैं कि राखी को घर से बाहर निकाला जाए।

धक्के मारकर निकाला

बिग बॉस के ऑर्डर के बाद राखी सावंत को जबरदस्ती पकड़कर उठाया जाता है और कनफेशन रूम से बाहर निकाला जाता है। हालांकि, इसे कुछ लोग एक स्क्रिप्ट मान रहे हैं। कुछ लोगों का दावा है कि राखी सिर्फ यहां एक हफ्ते के लिए ही आई थीं और अब उनका समय पूरा हो गया है तो इस तरह का ड्रामा किया जा रहा है।

बिग बॉस मराठी 6 के बारे में

आपको बता दें, बिग बॉस मराठी में इस वक्त पांचवा हफ्ता चल रहा है और इस हफ्ते एलिमिनेट हुए हैं आयुष संजीव और करण सोनावने। आयुष और संजीव को मिलाकर बिग बॉस मराठी के छठे सीजन में अब तक छह कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो चुके हैं और घर के अंदर बचे हैं 12 कंटेस्टेंट। बिग बॉस मराठी के सीजन 6 के एपिसोड्स सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे कलर्स मराठी में टेलिकास्ट होते हैं। इसे आप जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rakhi sawant bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X