प्रेमानंद महाराज के जन्मदिन की चल रही हैं धूमधाम से तैयारियां, रात भर जागकर भक्तों दिया ऐसा सरप्राइज

Premanand Maharaj Birthday Celebration: प्रेमानंद महाराज को कौन नहीं जानता। आज देश दुनिया में उनके भक्त हैं हर कोई उनसे मिलने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहता है। प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए आम से लेकर सितारे तक उनका इंतजार करते हैं। उनके एकांतिक वार्तालाप में शामिल होने के लिए लोग रात से ही लाइन लगाना शुरू कर देते हैं। इसी से आप समझ सकते हैं कि लोग प्रेमानंद महाराज कि कितना मानते हैं।

Premanand Maharaj

इस तरह मनाएंगे प्रेमानंद महाराज अपना 57वां जन्मदिन

बता दें कि प्रेमानंद महाराज का जन्मदिन आ रहा है। 30 मार्च 1969 को उनका जन्म हुआ था। वहीं जैसे ही 30 मार्च तारीख नजदीक आ रही है लोगों ने प्रेमानंद महाराज के जन्मदिन की तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। पूरा वृंदावन और उनका आश्रम राधा केली कुंज पूरी तरह से सज चुका है। चारों ओर फूलों की सजावट और पीले रंग के टैंट लगा दिए गए हैं।

प्रेमानंद महाराज के जन्मदिन के लिए लोगों ने की खास तैयारियां

एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग प्रेमानंद महाराज के जन्मदिन को लोग किसी उत्सव की तरह मना रहे हैं। लोगों ने पहले से ही वो सड़कें सजानी शुरू कर दी हैं जहां से प्रेमानंद महाराज गुजरते हैं। कोई रंगोली बनाता नजर आ रहा है तो कोई फूलों से सड़क भर दे रहा है। लोगों के चेहरे पर प्रेमानंद महाराज के जन्मदिन मनाने का उत्साह साफ झलक रहा है। इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद अब अन्य भक्तों ने भी उम्मीद लगा ली है कि वह भी प्रेमानंद महाराज का जन्मदिन मनाने के लिए वृंदावन जाएंगे।

Read more about: Premanand Maharaj trending
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X