Viral Video: 'अफगान जलेबी' पर गरीब महिला का बवाल डांस? एटीट्यूड देख उड़ जाएंगे होश, जानिए सच!
Viral Video: सोशल मीडिया पर आप अक्सर देखते हैं कि टैलेंट की कोई कमी नहीं हैं। अक्सर गरीबी में हुनर जन्म लेता है और इसका अपना एक इतिहास रहा है। इस वक्त सड़क किनारे नाचती एक गरीब महिला को आप देख सकते हैं कि वो किस तरह से धमाकेदार डांस कर रही है।

कैटरीना कैफ के मशहूर गाने अफगान जलेबी पर इस महिला ने ऐसा डांस किया कि सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है। देखने पर साफ समझ में आ रहा है कि महिला डांस क्लास की फीस तो दे नहीं सकती तो फिर इस तरह का डांस इसने कैसे किया ये बात सबको हैरान कर रही है।
Afghan Jalebi AI Dance Video: क्या महिला के डांस वीडियो की सच्चाई?
सबसे पहले आपको बता दें कि इस गाने में नजर आ रही महिला तो रियल है लेकिन ये डांस पूरी तरह से फर्जी है। जी हां, ये एक एआई वीडियो है इसकी पहचान करने के लिए आपको महिला का डांस नहीं बल्कि आसपास खड़े लोगों को देखना होगा।
साफ नजर आ रहा है कि वो वहीं पर खड़े हैं और जिस पोजीशन में हैं उसी में नजर आ रहे हैं। एआई के जरिए किसी ने इतने शानदार स्टेप्स इस गरीब महिला से करवाए हैं जो कि लोगों को हैरान कर रहा है। चेहरे के एक्सप्रेशन से लेकर कूल डांस स्टेप्स आपका दिल जीत लेंगे।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो को देखकर लोग आसानी से पता नहीं लगा पा रहे हैं कि ये एक एआई वीडियो है। यही कारण है कि महिला को काफी तारीफें सुनने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बहुत ही शानदार।'' एक ने लिखा, ''टैलेंट गरीबी में दब जाएगा।'' एक ने लिखा, ''बेहतरीन प्रदर्शन।'' एक ने लिखा, ''वाह एआई का शानदार डांस।'' एक ने लिखा, ''एआई है ये।'' एक ने लिखा, ''आपका व्यक्त बदलने वाला है।''


Click it and Unblock the Notifications















