जॉर्डन की रानी भी नीता अंबानी के सामने लगी फीकीं, बहू-बेटियों के वेस्टर्न लुक पर भारी पड़ी एक सफेद साड़ी

Nita Ambani Saree Look with Queen Rania Al Abdullah: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने हाल ही में अपने घर पर जॉर्डन की महारानी रानिया अल अब्दुल्ला के सम्मान में एक खास दोपहर की छोटी-सी गेट-टुगेदर रखी। इस खास मौके पर अंबानी परिवार की महिलाओं ने बेहद स्टाइलिश और रॉयल लुक चुना। जहां बाकी सभी ने स्कर्ट और वेस्टर्न आउटफिट पहने, वहीं नीता अंबानी ने साड़ी पहनकर भारतीय खूबसूरती का शानदार उदाहरण पेश किया।

Nita Ambani Saree Look with Queen Rania Al Abdullah

क्वीन रानिया अपने बेहतरीन फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इस मौके पर उन्होंने सफेद रंग का सिंपल लेकिन क्लासी टॉप पहना, जिसे उन्होंने बहुत सलीके से टक किया था। इसके साथ उन्होंने कमर पर मॉस-ग्रीन वेलवेट बेल्ट जैसा सैश कैरी किया। उनकी डार्क पिनस्ट्राइप मिडी स्कर्ट पर गोल्ड और ब्रॉन्ज रंग की खूबसूरत फ्लोरल कढ़ाई थी। उन्होंने मेटालिक टच वाले पंप्स पहनकर अपने आउटफिट में मॉडर्न स्टाइल जोड़ा।

नीता अंबानी की साड़ी में शान

नीता अंबानी ने इस खास मौके पर आइवरी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी, जिस पर बारीक फूलों की कढ़ाई थी। उनकी साड़ी का हर डिटेल बेहद ग्रेसफुल लग रहा था। उन्होंने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज पहना, जो पूरे लुक को बैलेंस कर रहा था।

जूलरी की बात करें तो उन्होंने मल्टी-लेयर पर्ल नेकलेस, डायमंड ब्रेसलेट और स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने। उनके गहनों ने साड़ी की सादगी में रॉयल टच जोड़ दिया।

मेकअप भी बेहद सटल और क्लासी था। काजल, आईलाइनर, हल्का ब्लश और न्यूड लिपस्टिक ने उनके लुक को निखारा। खुले सॉफ्ट कर्ल्स और माथे पर लाल बिंदी के साथ उनका स्टाइल बेहद अनोखा और अट्रैक्टिव लग रहा था।

राधिका मर्चेंट का सॉफ्ट और सिंपल लुक

राधिका मर्चेंट ने ऑफ-व्हाइट आउटफिट पहना। उनका टॉप पावर शोल्डर स्टाइल में था और स्कर्ट घुटनों से थोड़ी ऊपर तक थी। उन्होंने न्यूड पंप्स और डायमंड ईयररिंग्स से लुक पूरा किया। हल्का मेकअप और खुले कर्ली बालों में वे बेहद खूबसूरती में नजर आईं।

ईशा अंबानी का ऑल-व्हाइट स्टाइल

ईशा अंबानी ने सफेद रंग का आउटफिट चुना, जिस पर हल्की ग्रे लीफ डिटेलिंग थी। उनका पेपलम स्टाइल टॉप और फ्लेयर्ड लंबी स्कर्ट उन पर काफी फब रही थी। व्हाइट हील्स और डायमंड ईयररिंग्स के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया।

श्लोका मेहता का मोनोक्रोम लुक

श्लोका मेहता ने ब्लू रंग का मोनोक्रोम आउटफिट पहना। उन्होंने स्ट्राइप्ड फुल स्लीव शर्ट को फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ स्टाइल किया। मैचिंग ब्लू फ्लैट्स के साथ उनका लुक सिंपल लेकिन स्टाइलिश लग रहा था।

More from Filmibeat

Read more about: nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X