Full Video: रोती बिलखती मना करती रही महिला, पुराने क्लासमेट ने कलमा पढ़ाकर कर दिया रेप
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एख वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महिला के साथ एक शख्स अजीब तरह की जबरदस्ती करता दिखाई दे रहा है। महिला लगातार रोती हुई दिखाई दे रही है और 'मुझे छोड़े' बार बार कहकर खुद को बचाने की कोशिश कर रही है।

वहीं शख्स महिला को कसकर पकड़े हुए है और धार्मिक मंत्र पढ़ता नजर आ रहा है। दरअसल, वीडियो के वायरल होने के बाद पूरी सच्चाई सामने आई जो कि रूह कंपा देने वाली है। आरोप है कि महिला को पहले नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया, फिर उसके साथ रेप किया गया और बाद में अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता एक एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी बताई जा रही है। इस केस ने नागपुर से लेकर सोशल मीडिया तक सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए रेप, उगाही, जबरन धर्मांतरण और ब्लैक मैजिक कानून के तहत केस दर्ज किया है। वायरल वीडियो अब जांच का सबसे बड़ा सबूत माना जा रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी अय्याज ताज मदारे पीड़िता का पुराना क्लासमेट था। दोनों की दोबारा सोशल मीडिया के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने प्लॉट खरीदने का बहाना बनाकर महिला को होटल में बुलाया और फिर पूरी साजिश को अंजाम दिया।
महिला का कहना है कि उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल किया गया। लाखों रुपये भी वसूले गए। अब पुलिस फरार मौलाना की तलाश में मध्य प्रदेश तक पहुंच चुकी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति भारतीय वायुसेना में अधिकारी है और दूसरे शहर में तैनात है। जब वह कुछ दिन पहले घर लौटा तब महिला ने पूरी घटना बताई। इसके बाद सोनेगांव पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अय्याज ताज मदारे और अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications